फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरों के बाद टूटा कहर, पता चला दुल्हन का वो सच कि सुहागरात नहीं मना पाया

Fri, 07 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
marriage logo
सेहरा सजा बारात लेकर गया और दुल्हन को विदा कर लाया। पर उसके बाद युवक को जीवनसंगिनी का वो सच पता चला कि सुहागरात नहीं मना पाया और सदमे में है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
marriage
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। राई थाना क्षेत्र के एक गांव में का युवक जिस युवती को शादी के पवित्र रिश्तों की डोर में बांधकर घर लेकर आया, वह पांच महीने की गर्भवती निकली। जब यह राज परिवार के सामने खुला तो सभी के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
marriage
आनन-फानन में युवक के परिजनों ने नवविहिता का मेडिकल कराया तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की सूचना युवती के परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसके बाद लड़की पक्ष अपनी बेटी को साथ ले गया। साथ ही लड़के पक्ष को शादी का खर्च देने की बात कही है, लेकिन इस धोखे का उनके पास कोई जवाब नहीं है।

4 of 6
marriage
राई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले दिल्ली में बारात गई थी। लड़का पक्ष हंसी-खुशी विवाह समारोह के सभी रीति रिवाज पूरे कर अपने घर लौटा था। तड़के नई दुल्हन के घर आने के बाद उसका स्वागत किया गया। सभी रस्में पूरी गर्मजोशी से निभाई गईं। इसी बीच परिवार की एक महिला को नवविवाहिता पर कुछ शक हो गया। उसने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।
विज्ञापन

5 of 6
marriage
परिवार के सदस्य उसे लेकर सोनीपत निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां उसका मेडिकल कराया गया, उसके बाद चिकित्सक ने जो बताया सुनकर सभी के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। उन्हें पता लगा कि जिस लड़की को वे ब्याहकर अभी घर लाए हैं, वह पांच माह के गर्भ से है। घर आने के बाद नवविवाहिता के परिजनों को बुलाया गया और मामले की जानकारी दी गई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage
सारी बात सुनने के बाद लड़की के परिजनों ने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। जब उन्हें सबूत होने की बात कही गई तो वह बचाव करने लगे। इस के बाद गांव के प्रमुख लोगों को बुलाया गया। वहां लड़की पक्ष ने बाकायदा शपथ पत्र पर लिखकर देने के बाद लड़की को अपने साथ ले जाना स्वीकार कर लिया। साथ ही लड़की पक्ष ने ग्रामीणों के सामने शादी का खर्च देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें