पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो पढ़ लिजिए बड़ी खुशखबरी। इसे बनवाना अब और भी आसान हो गया है। एक क्लिक करके देखिए पूरी डिटेल।
विज्ञापन
2 of 10
पासपोर्ट
- फोटो : Getty
विदेश मंत्रालय ने किराए के मकान में रहने वालों को अब एक साल से भी कम समय के रेंट एग्रीमेंट पर पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं, वहीं पुलिस वेरिफिकेशन को भी अब ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके तहत अब ऑनलाइन आवेदन करने वालों को आईडी प्रूफ के तौर पर केवल आधार कार्ड देना होगा।
विज्ञापन
3 of 10
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
इस प्रक्रिया के तहत अब केवल दस दिन में आवेदक को पासपोर्ट मिल सकेगा। स्थानीय पासपोर्ट विभाग के अनुसार विदेश मंत्रालय ने हाल ही में नियमों में यह बदलाव किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। हालांकि वही रेंट एग्रीमेंट मान्य होगा जो सब रजिस्ट्रार ऑफिस से बनवाया जाएगा। वहीं नोटरी से बना हुआ रेंट एग्रीमेंट वैध नहीं माना जाएगा।
4 of 10
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग
पहले के नियम के तहत पासपोर्ट के लिए रेंट एग्रीमेंट कम से कम एक साल पुराना होना चाहिए। ऐसा न होने पर पासपोर्ट जारी नहीं किया जाता था, लेकिन नए नियमों के तहत अब रेंट एग्रीमेंट नया भी हो तो चलेगा।
विज्ञापन
5 of 10
paperless passports
- फोटो : GettyImages
पासपोर्ट विभाग के अनुसार पहले एक साल से अधिक समय का रेंट एग्रीमेंट मान्य था, लेकिन बाद में कई तरह की शिकायतें आने लगीं। इनमें टाइम पीरियड ज्यादा होना मुख्य था।
विज्ञापन
6 of 10
पासपोर्ट बनवाना अब और आसान
दरअसल ट्राइसिटी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के लोग रहते हैं। इनके शहर बदलने पर यह समस्या आ रही है। ऐसे में वह एक साल से ज्यादा का रेंट एग्रीमेंट नहीं बनवा सकते। ताजा फैसला इन्हीं लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम है। इस फैसले से ऐसे लोगों की परेशानी दूर होगी जो एड्रेस प्रूफ के रूप में केवल रेंट एग्रीमेंट ही दे पाते हैं और थोड़े-थोड़े वक्त में घर भी बदलते रहते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
पासपोर्ट बनवाना अब और आसान
पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों का अब सिर्फ 10 दिन में पासपोर्ट बन सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दस्तावेज की सूची भी जरूरी नहीं है। आवेदक ऑनलाइन ही दस्तावेज जमा करा सकता है।
8 of 10
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है?
- फोटो : PTI
साथ ही, आइडेंटिडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम दस्तावेज की जगह सिर्फ आधार कार्ड से काम हो सकता है। आवेदन करते ही अगले 3 दिन में अप्वॉइंटमेंट मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया के ठीक 7 दिन बाद आवेदक का पासपोर्ट उसके पास होगा।
9 of 10
पासपोर्ट बनवाना अब और आसान
- फोटो : File Photo
सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन की लगातार शिकायतें आती हैं। इस कारण पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक को सुविधा देने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने यह निर्णय लिया है।
रीजनल पासपोर्ट अफसर राकेश अग्रवाल का कहना है कि अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने में दिक्कत नहीं आएगी और न ही चक्कर काटने पड़ेंगे। सिर्फ दस दिन में पासपोर्ट आवेदक को मिल जाएगा।