हरियाणा के नारनौल में दो गांवों में खूनी संघर्ष के बाद हिंसा भड़क गई। हिंसा में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
नारनौल में भड़की हिंसा, आगजनी और बवाल
2 of 6
खूनी संघर्ष बच्चे की पिटाई को लेकर हुआ। फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
नारनौल में भड़की हिंसा, आगजनी और बवाल
3 of 6
मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल के गांव गोद और बलाहा के लोगों में झगड़ा हो गया। झगड़े का कारण तीन दिन पहले एक बच्चे की पिटाई बताया जा रहा है।
नारनौल में भड़की हिंसा, आगजनी और बवाल
4 of 6
गोद गांव के बच्चों ने बलाहा गांव के एक बच्चे की किसी मामले को लेकर पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर दो गुट बन गए और बवाल हो गया।
विज्ञापन
नारनौल में भड़की हिंसा, आगजनी और बवाल
5 of 6
बवाल होते-होते इतना बढ़ गया कि लोगों ने कई गाड़ियां फूंक दी। इस आगजनी में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की। मामला बढ़ते देखकर प्रशासन को भारी संख्या में दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।