आर्मी जिप्सी-फोर्ड ईको की भिड़ंत, खौफनाक तस्वीरें
Thu, 12 Mar 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
आर्मी की जिप्सी और फोर्ड ईको में जबरदस्त टक्कर हुई। देखिए हादसे की खौफनाक तस्वीरें। आपका दिल दहल जाएगा।
आर्मी जिप्सी-फोर्ड ईको की भिड़ंत, खौफनाक तस्वीरें
हादसा सेक्टर 27 में प्रेस क्लब के करीब देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर हुआ। ईको स्पोर्ट्स कार की आर्मी की जिप्सी के साथ जोरदार टक्कर हो गई।
आर्मी जिप्सी-फोर्ड ईको की भिड़ंत, खौफनाक तस्वीरें
दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी भयंकर थी कि फोर्ड ईको स्पोर्ट्स कार के दोनों एयर बैग्स फट गए और जिप्सी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
आर्मी जिप्सी-फोर्ड ईको की भिड़ंत, खौफनाक तस्वीरें
दोनों गाड़ियां मोड़ पर आमने-सामने टकराईं। हादसे में कार चालक महिला और जिप्सी चालक आर्मी अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
आर्मी जिप्सी-फोर्ड ईको की भिड़ंत, खौफनाक तस्वीरें
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने थाना पुलिस को सूचना दी और घायलों को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में पहुंचाया।
आर्मी जिप्सी-फोर्ड ईको की भिड़ंत, खौफनाक तस्वीरें
कार को चलाने वाली महिला की पहचान सेक्टर-8 निवासी नवदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि आर्मी अफसर की पहचान नहीं हो पाई थी।
आर्मी जिप्सी-फोर्ड ईको की भिड़ंत, खौफनाक तस्वीरें
पुलिस ने हादसे की सूचना तुरंत चंडी मंदिर आर्मी कार्यालय में भी दे दी। बताया गया है कि आर्मी की जिप्सी में दो लोग सवार थे।