शिवरात्रि पर वैसे तो हर शिवमंदिर में भीड़ थी, लेकिन यहां अपने आप शिवलिंग प्रकट हुआ था। यहां आस्था देखते ही बनती थी। इस महाशिवरात्रि यहां करीब डेढ़ लाख शिवभक्तों ने दर्शन किए, देखिए आस्था।
विज्ञापन
यहां अपने आप शिवलिंग प्रकट, देखिए आस्था
2 of 6
शिवरात्रि पर वैसे तो हर शिवमंदिर में भीड़ थी, लेकिन यहां अपने आप शिवलिंग प्रकट हुआ था। यहां आस्था देखते ही बनती थी। शिवजी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में सोमवार रात साढ़े नौ बजे से ही श्रद्धालु इकट्ठा होने शुरू हो गए। मंगलवार देर रात तक दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर आते रहे। इस महाशिवरात्रि यहां करीब डेढ़ लाख शिवभक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
यहां अपने आप शिवलिंग प्रकट, देखिए आस्था
3 of 6
हम बात कर रहे हैं सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर की। सकेतड़ी के महादेवपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की मान्यता है कि यहां पांडवों ने अज्ञातवास के समय शिव की आराधना की थी, उसी समय अपने आप शिवलिंग प्रकट हुआ था।
यहां अपने आप शिवलिंग प्रकट, देखिए आस्था
4 of 6
बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से मंगलवार को सकेतड़ी का प्राचीन शिव मंदिर और आसपास का एरिया गूंज उठा। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने महादेव का दूध, जल, शहद से अभिषेक किया और मन्नतें मांगी। मंगलवार को शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर की भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन
यहां अपने आप शिवलिंग प्रकट, देखिए आस्था
5 of 6
महाशिवरात्रि पर ट्राइसिटी समेत पंजाब, हिमाचलप्रदेश के श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे। कतारों में लगे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भोले बाबा के जयकारे लगा रहे थे। मंदिर परिसर से करीब डेढ़ किमी तक श्रद्धालुओं की कतारें देर शाम तक लगी रहीं।
सेक्टर-12ए स्थित हरिहर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं को मंदिर कमेटी की ओर से फल व दूध का प्रसाद बांटा गया। एसपी गोयल, जेसी संगर, रविंद्र कंबोज, कृष्ण ढुल, पीडी गौरी, एसपी गुप्ता व एएस हुड्डा ने श्रद्धालुओं की सेवा की।