माघी मेले के उपलक्ष्य में कड़कड़ाती ठंड के बावजूद दरबार साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने बड़ी संख्या में संगत ने डुबकी लगाई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
माघी पर देखिए, पारा 7 डिग्री और आस्था अपार
2 of 6
मुक्तसर में ठंड और बारिश के बावजूद मंगलवार रात से ही संगत जुटना शुरू हो गई थी और बुधवार देर शाम तक यहां स्नान का सिलसिला चलता रहा। शहर का न्यूनतम तापमान जहां 7 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं संगत की आस्था चरम पर थी।
विज्ञापन
माघी पर देखिए, पारा 7 डिग्री और आस्था अपार
3 of 6
स्नान के बाद संगत ने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर चालीस मुक्तों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर के मलोट रोड पर लगे मनोरंजन मेले का भी संगत ने खूब लुत्फ उठाया।
माघी पर देखिए, पारा 7 डिग्री और आस्था अपार
4 of 6
उधर, श्री दरबार साहिब के भाई महां सिंह दीवान हाल में मेला माघी को लेकर आयोजित दीवान में विभिन्न रागी व ढ़ाडी जत्थों ने मनोहर कीर्तन कर व कविशरी सुनाकर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
माघी पर देखिए, पारा 7 डिग्री और आस्था अपार
5 of 6
गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में भी कीर्तन दरबार सजाया गया। माघी मेले की पूर्व संध्या को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब को जगमगाती लड़ियों व दरबार साहिब परिसर को रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया था, जो मनमोहक छटा बिखेर रहा था।
15 जनवरी को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के नाका नंबर 4 से भव्य नगर कीर्तन निकला जाएगा, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब में जाकर खत्म होगा। इस दिन इच्छुक लोगों को अमृत संचार भी करवाया जाएगा।