जब भी तीन-चार दोस्त इक्ट्ठे होते हैं और खाली समय होता है तो मोबाइल में लूडो गेम खेलना अब आम बात हो गई है लेकिन अब यह आपको जेल भी पहुंचा सकता है, जानें कैसे...
विज्ञापन
2 of 7
Mobile Ludo Game
दरअसल, एक मोबाइल गेम ऐसी भी है जो लोगों के लिए सिर्फ मनोरंजन या फिर टाइम पास ही नहीं बल्कि जुए का अड्डा बनती जा रही है। जुए के लिए ताश, पूल आदि खेलों का प्रयोग तो पिछले लंबे समय से होता आ रहा है। लेकिन अब इस सूचि में लूडो मोबाइल गेम भी शामिल हो गई है।
विज्ञापन
3 of 7
Mobile Ludo Game
इस गेम को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि इसका कोई नुकसान नहीं है। लेकिन नुकसान की बात यह है कि कुछ लोगों ने इस पर जुआ लगाना शुरू कर दिया है। शहर के कई मोहल्लों में युवा इस गेम को खेलते दिख रहे हैं। कई जगहों पर जुए का काम भी इस गेम के माध्यम से चल रहा है।
4 of 7
Mobile Ludo Game
यह गेम मोबाइल की होने के कारण युवा वर्ग इससे ज्यादा प्रभावित दिख रहे हैं। मोबाइल गेम्स लोगों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती है। लेकिन इस प्रकार से गेम्स का गलत प्रयोग करके कुछ लोग अवैध काम भी कर रहे हैं। इससे पहले पूल टेबल जैसे खेलों पर भी जुआ लगने जैसे बातें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो इमेज
शहर में कई साल पहले कुछ मोहल्लों में चल रहे पूल टेबलों पर जुए की पुष्टि भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर रेड करके काराई भी की थी। उस समय पूल टेबल का क्रेज सबसे अधिक था। पूल टेबल गेम में युवा जुआ लगाते थे। जुए में होने वाली हार-जीत के कारण कई बार झगड़े आदि होने की बातें भी सामने आतीं थीं। जो अपराध को बढ़ावा देतीं थीं।
विज्ञापन
6 of 7
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
ब्लू व्हेल की तरह लूडो भी न बन जाये घातक
मोबाइल गेम्स को लोगों के मनोरंजन के लिए ही तैयार किया जाता है। लेकिन कई बार यही गेम्स घातक भी बन जाती हैं। ब्लू व्हेल मोबाइल गेम से हुई घटनाएं किसी से छिपी नहीं हैं। ब्लू व्हेल गेम से देश में कई बच्चों ने सुसाइड किया तो कई ने सुसाइड की कोशिश की थी। पठानकोट में भी ब्लू व्हेल की चपेट में आया एक बच्चा मिला था। गुपचुप तरीके से जिस तरह ब्लू व्हेल गेम ने बच्चों-युवाओं को चपेट में लिया उसी प्रकार के हालत लूडो के कारण बनते दिख रहे हैं।
टीमें बनाकर करेंगे रेड : डीएसपी
इस संबंधी डीएसपी सिटी सुखजिंदर ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई मामला पुलिस के ध्यान में नहीं आया है। अगर शहर में ऐसा कुछ अवैध काम चल रहा है तो पुलिस की ओर से टीमें बनाकर संवेनशील स्थानों पर रेड की जाएगी। ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके।