फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: अदिति बनीं मिसेज इंडिया ग्लोब 2016, मिस्टर इंडिया मैनहंट बने गुरमेहर

Wed, 01 Mar 2017 09:23 AM IST
निवेदिता ए वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मिसेज इंडिया ग्लोब 2016 - फोटो : अमर उजाला
मिसेज इंडिया ग्लोब 2013 बीर कौर ढिल्लों ने मंगलवार को होटल ताज में मिसेज इंडिया ग्लोब 2016 और मिस्टर इंडिया मैनहंट इंटरनेशनल 2016 के विजेताओं की घोषणा की। तस्वीरें 
विज्ञापन

2 of 6
Mrs. India Globe 2016 - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना की अदिति स्वराज शर्मा को मिसेज इंडिया ग्लोब 2016 के खिताब से नवाजा गया है। वह चीन में होने वाले मिसेज ग्लोब 2016 के फाइनल मुकाबलों में देश की नुमाइंदगी करेंगी। मिसेज इंडिया ग्लोब 2016 की फर्स्ट रनरअप अमेरिका की शालिनी सूद रहीं। वह मई 2017 में जमैका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा लेंगी। दिल्ली की आईटी प्रोफेशनल सुषमा भारती तीसरे और तेलंगाना की अभिमानिका यादव चौथे स्थान पर रहीं। अभिमानिका को मिसेज एशिया पैसिफिक यूनिवर्स 2016 का खिताब मिला।
विज्ञापन

3 of 6
Mrs. India Globe 2016
मिस्टर इंडिया मैनहंट इंटरनेशनल 2016 के विजेता चंडीगढ़ के गुरमेहर गरेवाल हैं। उन्होंने नवंबर 2016 में चीन में आयोजित किए गए मिस्टर इंडिया मैनहंट इंटरनेशनल के वर्ल्ड फाइनल्स में भारत का नेतृत्व किया था। हिमाचल प्रदेश के सोलन के एकलव्य सूद पहले रनरअप रहे। मैंगलोर के एलेस्टर डिसूजा दूसरे रनरअप रहे। और वह इस साल इंडोनेशिया में होने वाले मैन आफ द ईयर इंटरनेशनल फाइनल में भारत की नुमांइदगी करेंगे। लखनऊ केसन्नी मल्होत्रा को मिस्टर इंडिया मेन यूनिवर्स 2017 का खिताब दिया गया है और वह डोमिनिकन रिपल्बिक में इस साल के अंत मेंहोने वाले वर्ल्ड फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

4 of 6
Mrs. India Globe 2016 - फोटो : अमर उजाला
जीती तो बेटे ने कहा, मम्मा प्राइम मिनिस्टर बन गईं
मिसेज इंडिया ग्लोब 2016 की विजेता अदिति स्वराज शर्मा लुधियाना के सिविल लाइन्स एरिया से हैं। साढ़े तीन साल के बेटे की मां अदिति सुष्मिता सेन से इंस्पायर्ड हैं। हमेशा से मॉडलिंग का सपना था, इसे पूरा किया बेटे के पैदा होने के बाद। पति मर्चेंट नेवी में काम करते हैं और पत्नी की ख्वाहिश जानकर उसे पूरा करने के लिए खूब प्रोत्साहित किया। अदिति कहती हैं कि ब्यूटी कांटेस्ट जीत जाऊंगी, ये नहीं सोचा था। जब जीतीं तो नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे ने स्कूल में सबको कहा था कि मेरी मम्मा प्राइम मिनिस्टर बन गई हैं। अब भी वह मेरे क्राउन को देखकर खूब एक्साइटेड हो जाता है। ब्यूटी कांटेस्ट जीतने के अलावा अदिति सोशल वर्क भी करती हैं। वह शिक्षा में सेल्फ डिफेंस को कंपलसरी करने के लिए एक ऑनलाइन अभियान चला रही हैं। अदिति कहती हैं कि हर महिला, बच्चे को अपनी रक्षा खुद करनी आनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Mrs. India Globe 2016 - फोटो : अमर उजाला
हर रोज पांच घंटे कसरत कर 120 से 85 किलो के हुए माधव
होशियारपुर के माधव शर्मा फिलीपींस में होने वाली मेन आफ द वर्ल्ड 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपने पिता और रिश्तेदारों की सलाह के बाद इस क्षेत्र में उतरे माधव ने काफी मेहनत की है। करीब चार साल पहले माधव 120 किलो के थे, लेकिन परिवार के प्रोत्साहन से उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना वजन 85 किलो कर लिया है। इसके लिए वह रोज पांच घंटे साइकिलिंग, कार्डियो करते हैं। माधव कहते हैं कि उनके पिता ने उन्हें सबसे ज्यादा इंस्पायर किया। मॉडलिंग, टीवी में काम के सवा पर माधव कहते हैं मिल जाए तो क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mrs. India Globe 2016
रैंपवॉक पैशन, एक्टिंग ही लक्ष्य
अल पचीनो को अपना आइडल मानते हैं सोलन के एकलव्य। बुलंद आवाज के मालिक एकलव्य एक्टिंग में कैरियर बनाना चाहते हैं। हालांकि रैंप पर वॉक करना उनका पैशन है जिसे पूरा करने के लिए वे मॉडलिंग में आए। बोर्डिंग स्कूल में पढ़े एकलव्य थिएटर भी करते हैं। राजन तिवारी उनके थिएटर गुरु हैं और जयंत कृपलानी के साथ वे एक प्ले कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें