फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लाल जोड़े में सजी दुल्हन रोते हुए आ धमकी थाने, देखने वालों के होश उड़े!

Wed, 07 Jun 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
जब लाल जोड़े में सजी धजी दुल्हन आ धमकी थाने
लोगों और पुलिस वालों के होश उड़ गए, जब उन्होंने शादी के जोड़े में सजी धजी लड़की को थाने में आते हुए देखा। माजरा उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला था।
विज्ञापन

2 of 6
जब लाल जोड़े में सजी धजी दुल्हन आ धमकी थाने
घटना पंजाब के लुधियाना की है। शादी के जोड़े में एक दुल्हन रोती हुई पुलिस स्टेशन पहुंची। उसका आरोप है कि जिस शख्स से उसकी शादी होने वाली थी, उसने पहले तो शादी के नाम पर कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बारी आई तो भाग खड़ा हुआ। दुल्हन ने पुलिस स्टेशन जाकर होने वाले पति के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

3 of 6
जब लाल जोड़े में सजी धजी दुल्हन आ धमकी थाने
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला खुनखुना गांव की रहने वाली है। उसके पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी थी। गांव का ही शख्स उसके पति का दोस्त था। महिला के मुताबिक, आरोपी का उसके घर आना लगा रहता था। इस दौरान उसने फुसलाकर शादी का वादा किया और कई साल तक शारीरिक संबंध बनाए।

4 of 6
जब लाल जोड़े में सजी धजी दुल्हन आ धमकी थाने
महिला ने बताया कि वह उसे बार-बार शादी करने के लिए कहती थी, लेकिन वह हर बार टालता देता था। फिर भी उसकी जिद के चलते युवक ने उससे मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। इसके बाद जब उसने शादी को समाज और परिवार के सामने लाने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। काफी मनाने के बाद वह मान गया।
विज्ञापन

5 of 6
जब लाल जोड़े में सजी धजी दुल्हन आ धमकी थाने
महिला ने बताया कि इसके चलते गांव पिपलावाला के गुरुद्वारा लंगर साहिब में रस्में निभाने की बात हुई। वह दुल्हन बनकर परिवार वालों के साथ दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन वह नहीं आया। फोन किया तो फोन उसके भाई ने उठाया और अपशब्द कहते हुए काट दिया। महिला ने बताया कि उसने थाना हरियाना में फोन कर मामले की सूचना दी, लेकिन घंटों के इंतजार के बाद जब पुलिस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जब लाल जोड़े में सजी धजी दुल्हन आ धमकी थाने
महिला ने बताया कि पुलिस का इंतजार करने के बाद उसने 181 हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। टीआई ने उसे यह कहते हुए थाना हरियाना जाने को कहा कि उनका गांव उनके एरिया में नहीं आता है, इसलिए अपनी शिकायत वहीं जाकर दर्ज करवाए। इसके बाद वह हरियाना थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें