एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसे जानकर झटका लगेगा। एजेंसी वाले नहीं बताएंगे, इसलिए हम बता रहे हैं क्लिक कीजिए।
विज्ञापन
2 of 7
lpg
दरअसल, सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। अब आपको घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 36 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। जी हां, सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 764 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दी गई है। एकदम से ग्राहकों पर 36 रुपये का बोझ बढ़ गया है। हालांकि गैस की मूल कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 1.78 पैसे ही बढ़ी है।
विज्ञापन
3 of 7
lpg
अब जरा गैस की कीमत पर नजर डालें तो जब गैस के दाम 764 रुपये थे तो उस समय ग्राहकों को 266.31 रुपये की सब्सिडी मिलती थी। अब सब्सिडी को बढ़ाकर तीन सौ रुपये कर दिया गया है। अगर ग्राहकों की मानें तो बेशक सब्सिडी को बढ़ाया गया है पर गैस की कीमत आठ सौ रुपये देना पड़ता है जो कि बोझ है।
4 of 7
रसोई गैस सिलेंडर
बता दें कि सिलेंडर के दाम में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में 57 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का इजाफा होने की वजह से की गई है। एक ओर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि होती जा रही है और दूसरी ओर गैस के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
5 of 7
एलपीजी सिलेंडर
अगर सब्सिडी नहीं मिल रही है तो आप ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए www.mylpg.in पर जाकर Give your feedback online पर जाकर शिकायल लिख सकते हैं। इसके अलावा, 18002333555 के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
रसोई गैस सिलेंडर
ऐसे चेक करें सब्सिडी
सबसे पहले www.mylpg.in वेबसाइट को फोन पर ओपन करें। जिस कंपनी का सिलेंडर लेते हैं उसके फोटो पर क्लिक करें। यहां Audit Distributor पर क्लिक करें। अब अपनी State, District और Distributor Agency Name सिलेक्ट करें।
अब सिक्योरिटी कोड डालकर Proceed पर क्लिक करें। पेज पर नीचे की तरफ Cash Consumption Transfer Details पर क्लिक करें। यहां फिर सिक्योरिटी कोड डालें और क्लिक करें। आपकी सब्सिडी से जुड़ी पूरी डिटेल आ जाएगी।