मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
Wed, 09 Apr 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर कल यानी 10 अप्रैल को चुनाव होने जा रहे हैं।
मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
चुनाव के मद्देनजर चुनाव विभाग, यूटी प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है।
मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
इस बार चंडीगढ़ से 17 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और 519 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
सभी 519 मतदान केंद्रों की ईवीएम सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (सीसीईटी) में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाएंगी।
मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
इस बार चुनाव प्रत्याशी ज्यादा होने के कारण चुनाव विभाग को 1038 ईवीएम की व्यवस्था करनी पड़ी है।
मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
इस बार हर मतदान केंद्र में दो बैलेट यूनिट और एक कंट्रोल यूनिट होगी। सीसीईटी में 38 राउंड की काउंटिंग होगी।
मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
आज एआरओ की ओर से अपने अपने मतदान केंद्र के अधीन आने प्रिसाइडिंग अफसर को ईवीएम दी गईं।
मतदान कराने को तैयार ये हमारी 'आर्मी'
चुनाव विभाग ने इस बार महिला कर्मचारियों को प्रिसाइडिंग अफसर नियुक्त नहीं किया है।