सपना चौधरी की राजनीति में एंट्री और लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने को लेकर मां से बात की गई तो उन्होंने कई खुलासे किए। बोलीं, जितने मुंह उतनी बातें हैं अभी, सच जल्दी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी
- फोटो : ANI
चर्चा महज एक अफवाह है
सपना चौधरी के किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की खबर पर मां नीलम ने कहा कि जितने मुंह उतनी बातें होती हैं। फिलहाल मीडिया और सोशल मीडिया पर जो भी चर्चा चल रही है, वह महज अफवाह है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि वह भी एक सेलेब्रिटी हैं, जिनके साथ फोटो वायरल हो रही हैं वह भी सेलेब्रिटी हैं। एक साथ फोटो खिंचवाने से यह साबित नहीं होता कि वह किसी पार्टी में शामिल हो गई हैं। सच का खुलासा सपना शूटिंग से लौटने के बाद करेंगी।
विज्ञापन
3 of 7
सपना चौधरी
- फोटो : ANI
मथुरा से चुनाव प्रचार पर बोलीं कि देखेंगे
मथुरा से किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के सवाल पर मां नीलम ने कहा कि फिलहाल तो कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन मथुरा से भी एक सेलेब्रिटी सांसद हैं। अगर किसी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का मौका मिलेगा तो उस पर भी विचार किया जाएगा। सपना चौधरी की मां नीलम ने फिर दावा किया कि उनकी बेटी मौका मिलने पर यूपी से ही चुनाव लड़ेगी न कि हरियाणा से। सपना अपने राजनीतिक करियर को लेकर 1 अप्रैल को मीडिया के सामने खुलासा करेगी।
4 of 7
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सांसद दीपेंद्र के खिलाफ नहीं लड़ेंगी सपना
सपना की मां नीलम रोहतक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं कि रोहतक से हमारा भाई दीपेंद्र हुड्डा सांसद है। वह कभी भी अपने भाई के खिलाफ चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगी। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। किसी भी राजनीतिक पार्टी के चुनाव प्रचार के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया और बोलीं कि सपना के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
सपना चौधरी
- फोटो : ANI
अभी दो साल और चुनाव नहीं लड़ सकती
सपना की मां नीलम ने कहा कि फिलहाल वह एक हिंदी गाने की शूटिंग में व्यस्त है। उम्र के लिहाज से वह दो साल और चुनाव नहीं लड़ सकती। सपना अभी किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रही है। वहीं मनोज तिवारी ने सपना चौधरी से मुलाकात की पुष्टि की है। इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में फिर से नए समीकरण के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के इनकार के चंद घंटों बाद ही सपना चौधरी ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मिलीं।
विज्ञापन
6 of 7
फाइल फोटो
कांग्रेस से दूरी, भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक दिन बाद ही पार्टी बाय-बाय कहने से भले ही भाजपा ने मोर्चा मार लिया, लेकिन अब उनके समर्थक असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर समर्थकों की आपत्तिजनक टिप्पणियों से भाजपा नेता परेशान हैं। उनका कहना है कि सपना एक कलाकार हैं और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करना गलत है। हालांकि भाजपा नेता सपना को कांग्रेस से दूर करने को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
कलाकार होने के नाते मिला सपना से
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सपना चौधरी एक अच्छी कलाकार हैं और कलाकार होने के नाते ही उनसे मुलाकात की है। अब वे जल्द ही एक अच्छी खबर देने वाले हैं। उनका इशारा संभवत: सपना को भाजपा में शामिल कराने को लेकर था। दूसरी ओर, सपना ने हालांकि भाजपा में शामिल होने के मसले पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मनोज तिवारी के साथ-साथ प्रियंका गांधी की भी तारीफ कर दी।