लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की अटकलों के बीच इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट ने राजनीति में आने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके बारे में बताते हुए गोल्ड मेडलिस्ट ने एक खुलासा भी किया। पढ़ें पूरा इंटरव्यू...
विज्ञापन
2 of 5
गीता फोगाट
लोकसभा चुनाव 2019 में कई खिलाड़ी भी राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। पहलवान गीता फौगाट भी कुश्ती छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरती दिख रही हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी की ओर से उनको चुनाव लड़ाए जाने की बात कही जा रही है। इसके लिए खुद गीता फोगाट भी तैयार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गीता फोगाट
हालांकि गीता फोगाट से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं हुई है, लेकिन वह साफ कहती हैं कि पार्टी उनको चुनाव लड़ाती है तो वह चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। मैं फैसला ले चुकी हूं, हां पिता महावीर फोगाट का फैसला भी अहम रहेगा। गीता फोगाट का परिवार पुराने समय से इनेलो के साथ जुड़ा हुआ है। चौटाला परिवार में कलह के बाद इनेलो टूट गई तो गीता का परिवार भी सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ आ गया।
4 of 5
गीता फोगाट
दुष्यंत ने भी महावीर फोगाट को जजपा बनने के बाद खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर राजनीति में सीधे आमद कराई गई। गीता फोगाट कई बार दिग्विजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला के मंच पर भी पहुंचीं और चौटाला परिवार से पुराने समय से जुड़े रहने की बात कही थी। लेकिन अब सोनीपत सीट से गीता फौगाट को जजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह कयास इसलिए सही साबित होते दिख रहे हैं, क्योंकि गीता फोगाट ने खुद राजनीति के मैदान में उतरने की इच्छा जता दी है।
गीता फोगाट ने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर उनकी अभी तक किसी से बात नहीं हुई है। लेकिन जजपा उनको टिकट देगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। गीता कहती हैं कि यह हो सकता है कि चुनाव को लेकर उनके पिता महावीर फोगाट या परिवार के अन्य किसी बड़े सदस्य से बात हुई हो। क्योंकि उनके पिता का फैसला भी अहम रहेगा, लेकिन यह जरूर है कि अगर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाता है तो वह राजनीति में जरूर उतर जाएंगी।