श्रुति चौधरी (फाइल फोटो)
भिवानी-महेंद्रगढ़ : जाट, अहीर और मोदी मैजिक के सहारे भाजपा
इस सीट पर भी कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह दोबारा मैदान में हैं। उनका मुकाबला बंसीलाल की पोती पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से है। श्रुति इस बार धर्मबीर का विजय रथ रोकने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। धर्मबीर जीत दर्ज करने के लिए जाट, अहीर व मोदी मैजिक के सहारे हैं। जजपा टिकट पर चुनाव लड़ रही अमेरिका रिटर्न स्वाति यादव दोनों की लड़ाई में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगी हैं, कितनी सफलता मिलेगी, परिणाम बताएंगे।