फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी और प्रज्ञा ठाकुर पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस तो अनाथ होने से बच गई

Sat, 25 May 2019 11:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर पर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के बारे में भी बात की। जानिए क्या कहा उन्होंने।
विज्ञापन

2 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंस डाक्टर (एआरडी) की ओर से आयोजित जेनिथ- 2019 के उद्घाटन के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ आए थे। यहां उन्होंने कहा कि वायनाड में राहुल गांधी की जीत से कांग्रेस अनाथ होने से बच गई। अच्छा हुआ प्रियंका गांधी ने बनारस से चुनाव नहीं लड़ा नहीं तो उनका पॉलिटिकल करियर खत्म हो जाता। राहुल गांधी को शीर्षासन तो नरेंद्र मोदी ने करा दिया। अब उन्हें ध्यान योग करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
साध्वी प्रज्ञा के सवाल पर खुलकर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को अमानवीय यातनाएं केवल शक के आधार पर दी गई थीं, लेकिन नाथूराम गोडसे पर दिए गए उनके बयान को स्वीकार्यता नहीं है। भाजपा की प्रचंड जीत पर बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर देश के करोड़ों लोगों ने भरोसा किया, इसलिए यह चुनाव केवल 5 वर्षो के लिए नहीं, बल्कि आने वाले 20-25 वर्षो की भारत की राजनीति को तय करेगा।

4 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने कहा कि एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वे सरकार से मांग करेंगे कि डॉक्टरी की पढ़ाई में योग का चैप्टर भी शामिल किया जाए। मेडिकल स्टूडेंट्स को योग के बारे जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को रोजाना आधा घंटा योग करने की सलाह दी, ताकि तनाव दूर हो सके। क्योंकि मरीजों का बोझ अधिक होने के कारण यहां के अधिकतर डॉक्टर तनाव में रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने करीब आधा घंटा योग के कई आसन करके दिखाए। बाबा रामदेव ने डॉक्टरों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिए। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए समय पर खाना, संतुलित आहार, पूरी नींद, सहनशीलता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू होने पर अनार, पपीते के पत्ते और एलोवेरा का सेवन करना चाहिए। पेट कम करने के लिए मंडूक आसान और डायबिटीज के मरीज कपालभाति, योगमुद्रासन, अनुलोम विलोम करने की सलाह दी। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने योग के पहले रिसर्च पेपर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग का पहला रिसर्च पेपर साइंस के सबसे बड़े पब्लिकेशन नेचर में प्रकाशित होने वाला है। इसमें आयुर्वेद को एविडेंस के साथ प्रस्तुत किया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह रिसर्च पेपर कब आने वाला है। बाबा रामदेव पीजीआई में एक घंटा पहले पहुंच गए। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं अधूरी होने के कारण वह सीएम आवास में हरियाणा के मुख्यामंत्री मनोहर लाल से मिलने चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें