लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
पहले राउंड में किरण को 14654 वोट मिले, जबकि पवन बंसल को 13140 वोट। उसके बाद हर राउंड के साथ किरण की बढ़त बढ़ती गई। वहीं, तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन रहे। उन्हें कुल 13767 वोट मिले। चौथे स्थान पर बसपा उम्मीदवार प्रवीन कुमार रहे, उन्हें 7396 वोट मिले, जबकि नोटा पांचवें स्थान पर रहा है। चंडीगढ़ में कुल 4335 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।