इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर आप दीवाने हो जाएंगे। ये तस्वीरें रैंप पर कैटवॉक करती कॉलेज स्टूडेंट्स की हैं। कैटवॉक एक कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम में गर्ल स्टूडेंट्स ने अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित एस डी कॉलेज फॉर गर्ल्स में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। यह कार्यक्रम लोहड़ी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने दिलचस्प और दमदार परफॉर्मेंस दीं। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ के साथ-साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।