आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। इससे जहां अभिभावकों में हड़कंप मचा हुआ है, वहां हेल्थ विभाग के भी हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली मिलने से दहशत, तस्वीरें
2 of 8
आनन-फानन में मेयर पूनम शर्मा और हेल्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मेयर ने अधिकारियों को कढ़ी के सैंपल लेने के निर्देश दिए। हालांकि देर शाम तक किसी बच्चे के बीमार होने का मामला सामने नहीं आया, लेकिन एहतिहात के तौर पर सभी बच्चों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली मिलने से दहशत, तस्वीरें
3 of 8
मामला चंडीगढ़ में मौली जागरां स्थित आंगनवाड़ी सेंटर का है। कढ़ी को जब 20 बच्चों और सेंटर की तीन हेल्पर ने खा लिया, तब छिपकली बर्तन में दिखाई दी। छिपकली की जानकारी मिलते ही खाना बांटना बंद कर दिया गया।
आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली मिलने से दहशत, तस्वीरें
4 of 8
कढ़ी में छिपकली निकलने की सूचना मिलते ही समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के फूड एंड सेफ्टी विंग को इसकी सूचना दी। फूड एंड सेफ्टी विंग के अफसर भरत कनौजिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने छिपकली वाली कढ़ी को सील करके कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली मिलने से दहशत, तस्वीरें
5 of 8
आंगनवाड़ी सेंटर इंचार्ज नीना ने कहा कि छिपकली सेंटर की छत से ही गिरी है, जिसे देखते ही उन्होंने कढ़ी बांटना बंद कर दी। सेंटर वर्कर नीना ने मेयर को बताया कि सेंटर के कमरे के लिए सिर्फ 750 रुपये मिलते हैं। इतने कम पैसों में अच्छा कमरा भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली मिलने से दहशत, तस्वीरें
6 of 8
पूनम शर्मा ने सेंटर संचालकों से उन बच्चों की लिस्ट मांगी जिन्होंने कढ़ी खाई थी। मगर वह लिस्ट नहीं दे पाए। इसके बाद मेयर ने कुछ बच्चों के घर जाकर उनका हाल जाना। गौरतलब है कि आंगनवाड़ी सोशल वेलफेयर विभाग के अधीन आता है।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली मिलने से दहशत, तस्वीरें
7 of 8
पूनम शर्मा ने मौलीजागरां के मकान नंबर 1538 में चल रहे आंगनवाड़ी सेंटर का दौरा भी किया, जिसकी हालत देखकर वे दंग रह गईं। टिन के शेड में बने छोटे से सेंटर में एक से 6 साल तक के 30 बच्चों को रखने की व्यवस्था की गई है।
आंगनवाड़ी की कढ़ी में छिपकली मिलने से दहशत, तस्वीरें
8 of 8
घटना के बाद मेयर सीधे एडवाइजर विजय देव से मिलने गईं। उन्होंने पूरे मामले पर एडवाइजर से चर्चा की। मेयर ने कहा कि इस तरह की घटना बहुत ही चिंतनीय है। मैंने खुद आंगनवाड़ी का दौरा किया है। वहां पर खाना तैयार करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस पूरे मामले में एडवाइजर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।