मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले और डोप टेस्ट में फंसे स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह के समर्थन में पंचायतें आगे आई हैं। उन्होंने मोदी को पत्र लिखा है। जानिए उसमें क्या कहा?
विज्ञापन
2 of 5
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
महम खंड की ग्राम पंचायतों ने धर्मबीर सिंह का पक्ष लिया है। पंचायतों ने धर्मबीर सिंह को रियो में भेजने के लिए पीएम मोदी को मांग पत्र भेजा है। इसकी एक प्रति सीएम मनोहर लाल, खेल मंत्री अनिल विज और भारतीय ओलंपिक संघ को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
3 of 5
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
महम ब्लॉक समिति की चेयर पर्सन सुमित्रा देवी ने बताया कि ब्लॉक की पंचायतों के माध्यम से पत्र में धावक धर्मबीर सिंह के बार में पीएम मोदी को अवगत कराया गया है। धर्मबीर ने इससे पहले कई डोप टेस्ट दिए, लेकिन कोई दिक्कत नहीं आई।
4 of 5
Dharambir
- फोटो : Getty
पंचायत प्रमुखों ने कहा कि धर्मबीर ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करके देश का नाम रोशन किया है। उसे ओलंपिक में जाने से रोकना युवाओं के साथ अन्याय होगा। जन भावना को देखते हुए उनका दोबारा से डोप टेस्ट करवाया जाए और रियो ओलंपिक भेजा जाए।
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
अजायब गांव निवासी एक गरीब किसान श्रद्धानंद के बेटे धर्मबीर सिंह 36 साल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय धावक थे। 2015 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 21.6 सेकेंड का 200 मीटर का रिकॉर्ड 20.7 सेकेंड में तोड़ चुके हैं, लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने से उनके सपने टूट गए।