भले ही नेकचंद आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बनाई खूबसूरत दुनिया को निहारने के लिए आज भी हुजूम का हुजूम उमड़ता है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
2 of 10
तस्वीरों में दिखती ये भीड़ महज संयोग नहीं, यह तो रॉक गार्डन निर्माता नेक चंद की कला का जादू है। अब नेक चंद तो नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिल-ओ-दिमाग में आज भी कायम हैं और हमेशा रहेंगी।
विज्ञापन
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
3 of 10
नेक चंद शनिवार को इसी गार्डन से अंतिम यात्रा पर निकले थे और रविवार को सुबह से ही ऐसी भीड़ जुटी, मानो उन्हें श्रद्धांजलि देने सैलाब उमड़ पड़ा। हो भी क्यों नहीं, नेक तो चंद ही होते हैं, जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं...
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
4 of 10
रॉक गार्डन निर्माता नेक चंद के दोस्त वीपी मेहता रविवार को रॉक गार्डन पहुंचे और नेक चंद के साथ बिताए पलों को यादकर भावुक हो गए। उनके कार्यालय के बाहर बैठे मेहता ने लड़खड़ाती आवाज में कहा कि ‘बाउजी के साथ मेरा घंटों तक बैठना होता था। जब भी उनके पास आता था, चाय की प्याली के साथ लंबी बातचीत होती थी।
विज्ञापन
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
5 of 10
अपना नाम टोनी रेजर बताते हुए उस सैलानी ने कहा कि वह यूएस की यूनिवर्सिटी में फाइन आट्र्स के हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। उसके बाद टोनी बाउजी के दोस्त बन गए। हर साल वह बाउजी से मिलने आते और उनसे कलाकृतियों के बारे जानकारी लेते थे।
विज्ञापन
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
6 of 10
यूपी के कानपुर निवासी कृष्ण कुमार और तेजपाल ने बताया कि ‘नेक चंद जी के बारे में पत्रिकाओं में पढ़ा था, लेकिन उनसे मिलने और यह गार्डन देखने का मौका नहीं मिला था। हसरत थी, उनसे मुलाकात करने की, लेकिन हमारी यह अधूरी ही रह गई। पहली बार रॉक गार्डन देखने आया हूं। वाकई यह गजब का है’।
विज्ञापन
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
7 of 10
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट जतिन सलवान और उनकी पत्नी रेणुका ने रॉक गार्डन निर्माता नेक चंद की याद में रविवार को गार्डन में पांच पौधे लगाए। रेणुका ने बताया कि उन्हें वह 1983 से जानती हैं।
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
8 of 10
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया रॉक गार्डन को निहारने उमड़े लोग।
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया निहारने उमड़े लाखों लोग, तस्वीरें
9 of 10
नेकचंद की खूबसूरत दुनिया रॉक गार्डन को निहारने उमड़े लोग।