फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, जन्म से पहले बेटी को कोख में मारने वाली 'कातिल' को

Tue, 23 Jun 2015 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
1 of 7
जन्म लेने से पहले बेटी को कोख में मारने वाली इस 'कातिल डॉक्टर' को देखकर आपको शर्म आएगी। देखिए तस्वीरें और जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन

देखिए, जन्म से पहले बेटी को कोख में मारने वाली 'कातिल' को

2 of 7
भ्रूण हत्या करने वाली इस डॉक्टर को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जाल में फंसाकर रंगे हाथों पकड़ा। यह डॉक्टर 10 हजार रुपये में बेटी की जान का सौदा करती थी।
विज्ञापन

देखिए, जन्म से पहले बेटी को कोख में मारने वाली 'कातिल' को

3 of 7
हरियाणा के नारनौल में जिला प्रशासन को  किला रोड स्थित क्लीनिक में दवा देकर कन्या भ्रूण हत्या की शिकायत मिल रही थी। उपायुक्त अतुल कुमार के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम नगराधीश रोहित यादव की अगुवाई में गठित की गई।

देखिए, जन्म से पहले बेटी को कोख में मारने वाली 'कातिल' को

4 of 7
टीम ने शनिवार को एक महिला को बोगस ग्राहक बनाकर इस क्लीनिक पर भेजा था। महिला ने डॉक्टर से भ्रूण नष्ट करवाने की बात कही तो इस पर सहमति देते हुए उसने इसके लिए 10 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

देखिए, जन्म से पहले बेटी को कोख में मारने वाली 'कातिल' को

5 of 7
महिला रविवार को दस हजार रुपये लेकर अपने एक सहयोगी के साथ चौधरी क्लीनिक पहुंची। डॉ. मंजू चौधरी ने जब महिला को लेटाकर भ्रूण नष्ट करने की तैयारी कर ही रही थी कि संयुक्त टीम पहुंच गई और डॉक्टर के हाथ से दवा छीन ली।
विज्ञापन

देखिए, जन्म से पहले बेटी को कोख में मारने वाली 'कातिल' को

6 of 7
टीम ने क्लीनिक की तलाशी ली। इस दौरान कई  खामियां मिलीं। टीम ने मौके से गर्भपात की दवा और उपकरण बरामद कर क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान डीसी और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, जन्म से पहले बेटी को कोख में मारने वाली 'कातिल' को

7 of 7
छापामार टीम ने लेडी डॉक्टर पर एमटीपी, ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और क्लीनिक को सील कर दिया। मौके से कुछ दवाएं और उपकरण बरामद भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें