पीसीए स्टेडियम में भले ही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम कोलकाता नाइट राइर्ड्स से हार गई, लेकिन दर्शकों के देखने लायक वहां बहुत कुछ था। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
दर्शकों के देखने लायक मैच में बहुत कुछ था।
- फोटो : विशाल शंकर
पंजाब की पारी जब शुरू होती है तो इसी दौरान सचिन के हमशक्ल दर्शकों के स्टैंड में अचानक एंट्री लेते हैं। उन्हें देखते ही एक दर्शक के मुंह से आवाज आई... आईला सचिन आया। इसके बाद कई दर्शक स्टैंड में पहुंचे सचिन की ओर भागे। वहां जाकर पता चला कि यह सचिन नहीं बल्कि बलबीर पटेल हैं।
विज्ञापन
3 of 8
दर्शकों के देखने लायक मैच में बहुत कुछ था।
- फोटो : विशाल शंकर
प्रीति ने झंडा लेकर टीम का बढ़ाया हौसला: किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। मोहाली में सीजन की शुरुआत में उन्होंने हवन करवाया था, लेकिन पहले ही मैच में उनकी टीम को गुजरात लायंस के हाथों हार मिली।
4 of 8
दर्शकों के देखने लायक मैच में बहुत कुछ था।
- फोटो : विशाल शंकर
दूसरे मैच में किंग्स ने धोनी की अगुवाई वाली पुणे की टीम को शिकस्त दी। इस मैच में प्रीति मौजूद नहीं थीं। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ वह मौजूद रहीं। प्रीति झंडा लेकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में जुटी थीं। उस समय उनका उत्साह देखकर उनके प्रशंसक उनकी इस झलक को कैमरों में कैद करने में जुट गए।
विज्ञापन
5 of 8
दर्शकों के देखने लायक मैच में बहुत कुछ था।
- फोटो : विशाल शंकर
पीसीए स्टेडियम में हर किसी की आंखें डॉन यानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को तलाशती रहीं। शाहरुख कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के मालिक हैं। मैच के दौरान उनके प्रशंसक टकटकी लगाए हुए उनका इंतजार कर रहे थे। हर किसी की नजर केकेआर के पवेलियन की ओर लगी हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
दर्शकों के देखने लायक मैच में बहुत कुछ था।
- फोटो : विशाल शंकर
स्टैंड में बैठे उनके प्रशंसक आदित्य ने बताया कि वह इस मैच को देखने इसलिए आए, क्योंकि वे शाहरुख खान के प्रशंसक हैं। वह किंग खान की एक झलक देखने के लिए यहां आए। गौरतलब है कि शाहरुख खान की पिछले दिनों फिल्म फैन रिलीज हुई है। वे उसकी प्रमोशन में बिजी है, इसलिए नहीं आ पाए।
विज्ञापन
7 of 8
दर्शकों के देखने लायक मैच में बहुत कुछ था।
- फोटो : विशाल शंकर
गर्मी ने किया परेशान, लेकिन हौसले कायम: मैच के दौरान वातावरण में नमी से गर्मी बेहाल कर रही थी वहीं दर्शक इस बात की परवाह किए बगैर मैच के हर पल का खुशी से मजा लेते दिखे। क्रिकेट प्रेमी हर चौके छक्के पर झूमते नजर आए। गर्मी के बावजूद स्टेडियम का हर स्टैंड भरा हुआ नजर आया।
दर्शकों के देखने लायक मैच में बहुत कुछ था।
- फोटो : विशाल शंकर
पंजाबी गीतों पर जमकर झूमे प्रशंसक: मैच के दौरान हर ओवर के बाद बजने वाले पंजाबी गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। घरेलू टीम पंजाब को जमकर चीयर्स किया। वहीं चीयर गर्ल्स भी थिरकती नजर आईं। दर्शकों ने मैच को फुल इंज्वाय किया, हालांकि पंजाब की हार से बाद में वे थोड़ा निराश नजर आए।