फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा नया टैक्स, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Fri, 17 Jul 2015 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
क्या आप जानते हैं कि चंडीगढ़ के गांवों में एक नए प्रकार का टैक्स लगने जा रहा है। यकीं मानिए, आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे कि ये टैक्स कौन सा है ओर किस पर लगेगा? -रिपोर्ट: नीरज कुमार
विज्ञापन

एक ऐसा नया टैक्स, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

2 of 6
इस टैक्स का नाम है चूल्हा टैक्स। पंचायतों के गठन से ही गांवों में चूल्हा टैक्स लगाया जा रहा है। अब सभी पंचायतों में चूल्हा टैक्स बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। दो से सात रुपये तक चूल्हा टैक्स लोगों से वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

एक ऐसा नया टैक्स, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

3 of 6
यह टैक्स ग्राम पंचायतों की आमदनी के लिए लगाया गया था। चंडीगढ़ की 12 पंचायतों के तेरह गांव हैं। सभी गांवों में करीब दो हजार लोग हैं। जिन पर चूल्हा टैक्स लगाया जा रहा है। लाल डोरा से बाहर बने मकानों पर चूल्हा टैक्स लागू नहीं है।

एक ऐसा नया टैक्स, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

4 of 6
ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत कार्यालय ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं कि वे बैठक कर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव पास करें और कार्यालय को सूचित करें। निर्देश में यह भी कहा है कि सभी ग्रामीणों के लिए एक समान चूल्हा टैक्स 15 रुपये किया जाए।
विज्ञापन

एक ऐसा नया टैक्स, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

5 of 6
टैक्स जमा न कराने पर चुनाव नहीं लड़ सकते : ग्राम पंचायत में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को, जिनके नाम चूल्हा टैक्स है। उन्हें ये टैक्स जमा कराना अनिवार्य है। चूल्हा टैक्स अदा न करने पर वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ऐसा नया टैक्स, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

6 of 6
ये हैं ग्राम पंचायतें: चंडीगढ़ में दड़वा, बहलाना, रायपुरखुर्द, रायपुर कलां, किशनगढ़, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, धनास, मौली और कैंबवाला ग्राम पंचायतें हैं। इन गांव के लोगों को चूल्हा टैक्स अदा करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें