फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोच के संगीन आरोप: 'तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा', ऐसे विवादों में घिरे संदीप सिंह

Sun, 01 Jan 2023 02:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : फाइल
छेछड़छाड़ के आरोपों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया है। चंडीगढ़ पुलिस की एफआईआर के बाद मंत्री ने अपना विभाग हरियाणा के सीएम को सौंप दिया है। उन पर हरियाणा की ही एक महिला कोच ने छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उधर, संदीप सिंह ने हरियाणा के डीजीपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके बाद डीजीपी ने एडीजीपी ममता सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी। अब यह एसआईटी मंत्री की शिकायत की जांच करेगी। ऐसे में जानते हैं कि ये पूरा मामला आखिर है क्या...
विज्ञापन

2 of 6
संदीप सिंह। - फोटो : एएनआई
संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच पंचकूला में तैनात है। कोच का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और गलत तरीके से छुआ। मंत्री ने कहा कि तुम्हारा फिगर और फिटनेस बहुत अच्छी है। तुम मुझे खुश रखो और मैं तुम्हें खुश रखूंगा। कोच का कहना है कि जब मंत्री से इनकार किया तो उन्होंने जबरदस्ती करने की कोशिश की और टी-शर्ट फाड़ दी। मगर वह मंत्री को धक्का देकर वहां से भाग निकली।

बाद में खेल विभाग में लगी नौकरी, मंत्री पर परेशान करने का आरोप
इस घटना के बाद महिला की हरियाणा खेल विभाग में नौकरी लग गई। बतौर कोच पंचकूला में तैनाती मिली। मगर आरोप है कि मंत्री के दखल पर झज्जर तबादला कर दिया गया। महिला कोच ने मंत्री पर परेशान करने का आरोप लगाया है। कोच का कहना है कि धमकी भी मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
संदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
ऐसे हुई मंत्री से मुलाकात
पंचकूला के एक स्टेडियम के टेक्नो जिम में पीड़िता अभ्यास करती थीं। यहां पर अक्सर मंत्री संदीप भी आते-जाते थे। एक दिन उन्होंने उससे बात की। बाद में मंत्री ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज भेजे। एक रात मंत्री ने सुखना लेक पर बुलाया लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने ओएसपी (आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन) के तहत जूनियर कोच के लिए आवेदन किया। तब दस्तावेज जांच के बहाने मंत्री ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर सात स्थित अपनी कोठी पर बुलाया।

4 of 6
संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
ऑफिस में बैठने से किया मना, क्योंकि कैमरे लगे थे
महिला कोच का आरोप है कि मंत्री ने अपने ऑफिस में बैठने से मना कर दिया, क्योंकि वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। उसे दूसरे केबिन में बैठाया और उनके पैर पर हाथ रखा। आरोप है कि मंत्री ने कई और महिला खिलाड़ियों का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने उनको भी ऊपर लेवल तक पहुंचाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
संदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर हुई चैट डिलीट हो चुकी
इंस्टाग्राम पर मंत्री के साथ चैट के सबूत पर कोच ने कहा कि इंस्टाग्राम पर वेनिश मोड में चैट हुई थी। इसमें 24 घंटे बाद मैसेज खुद ही डिलीट हो जाता है। महिला का आरोप है कि मंत्री संदीप सिंह उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक-अनब्लॉक करते रहे हैं। महिला कोच का कहना है कि खेल विभाग में उसकी ज्वाइनिंग सितंबर में हुई थी जबकि खेल मंत्री ने 13 मई को ही स्नैपचैट पर हरियाणा सरकार की गोपनीय रिपोर्ट उसे भेज दी थी। इसमें दावा किया था कि उन्होंने उसका नाम चयन सूची में डलवा दिया है। कोच ने बताया कि मंत्री ने कहा था कि खेल निदेशक ने तुम्हारा नाम लिस्ट से काट दिया था लेकिन मैंने ही सूची में नाम डलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संदीप सिंह। - फोटो : Instagarm:sandeep singh
क्या बोले संदीप सिंह
खेल मंत्री संदीप सिंह ने महिला कोच के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री और खिलाड़ी होने के नाते उनके कार्यालय और आवास पर खिलाड़ी व अन्य लोग मिलने आते रहते हैं। महिला कोच सरासर झूठे आरोप लगा रही है। महिला कोच का स्थानांतरण झज्जर हुआ है। शायद इससे उन्हें दिक्कत हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। 

मंत्री ने कहा कि पूरी कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसे भी जांच करनी है कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह अपील करेंगे कि एक बार महिला कोच के साथियों, कर्मचारियों और खेल विभाग के अधिकारियों से भी उसके व्यवहार के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। इंस्टाग्राम पर चैट को लेकर भी मंत्री ने कहा कि अगर महिला कोच के पास कोई सबूत है तो वह सामने रखे। वह सामान्य तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और बहुत से लोगों से बात करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें