फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडाई मंत्री की फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के साथ रेस, तस्वीरें

Sun, 07 Feb 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
आज सवेरे सुखना लेक का नजारा देखने लायक रहा। कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के साथ रेस लगाई। देखिए तस्वीरें। सभी फोटोः अजय वर्मा
विज्ञापन

कनाडाई मंत्री की फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के साथ रेस, तस्वीरें

2 of 6
कनाडा के ओंटारियो की प्रीमियर कैथलीन विन और मिल्‍खा सिंह ने एक साथ करीब एक किलोमीटर रेस लगाई, लेकिन यह रेस कोई कंपीटिशन नहीं था, बल्कि भारत और कनाडा की दोस्ती की रफ्तार है, जो आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

कनाडाई मंत्री की फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के साथ रेस, तस्वीरें

3 of 6
कैथलीन विन अपने जमाने में शानदार एथलीट रहीं हैं और 400 मीटर रेस दौड़ी थीं और अब मैराथन में ही हिस्सा लेती हैं। मिल्‍खा सिंह ने बताया कि विन मुझे एक एथलीट होने के नाते जानती हैं कि मैं मिल्खा सिंह हूं।

कनाडाई मंत्री की फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के साथ रेस, तस्वीरें

4 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा ने बताया कि पिछले साल 15 अगस्त को जब मुझे कनाडा के टोरंटो में एक सम्मान समारोह में बुलाया गया था तो वहां उनकी मुलाकात प्रीमियर कैथलीन विन से हुई थी।
विज्ञापन

कनाडाई मंत्री की फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के साथ रेस, तस्वीरें

5 of 6
सम्मान समारोह में मिलने के बाद कैथलीन ने उन्हें कहा कि वह एक दिन आपके साथ दौड़ना चाहती हैं। इस ऑफर को मिल्खा ने हंसते-हंसते स्वीकार कर लिया था। मिल्खा सिंह के दौड़ पर हामी भरने के बाद कैथलीन ने कहा था कि जब वह चंडीगढ़ आएंगी तो सुखना लेक पर ही आपके साथ रेस लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडाई मंत्री की फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के साथ रेस, तस्वीरें

6 of 6
इस मौके पर मिल्खा सिंह से जब उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 88 वर्ष हो चुकी है। मुझे बाहर की चीजें पसंद नहीं हैं। घर का खाना खाता हूं। स्वस्थ रहने के लिए दूसरों को प्रेरणा देता हूं कि जीवन अधिक जीना है तो दौड़ और एक्सरसाइज करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें