फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE मेन एग्जाम को लेकर आई बुरी खबर, युवाओं के सपने चूर-चूर होंगे

Sat, 25 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कॉलेज के स्टूडेंट्स
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन देने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके सपने को चूर-चूर कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कॉलेज के स्टूडेंट्स
दरअसल जेईई मेन में वर्ष 2015 में फेल होकर 2016 में 12वीं पास करने वाले युवाओं को फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा आयोजक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ताजा नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
कॉलेज के स्टूडेंट्स
बोर्ड के मुताबिक, वर्ष 2015 और इससे पहले के छात्र भी जेईई मेन में नहीं बैठ पाएंगे। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन छात्रों ने वर्ष 2015 में 12वीं की परीक्षा दी और फेल हो गए थे, उन्होंने वर्ष 2016 में दोबारा 12वीं की परीक्षा दी थी और पास हो गए, ऐसे छात्र जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे।

4 of 5
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार, वर्ष 2015 या इससे पहले 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र भी जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे। केवल जिन छात्रों ने वर्ष 2016 में 12वीं की पहली बार परीक्षा दी और सफल हुए, जिन छात्रों ने वर्ष 2017 में परीक्षा पास की एवं जो छात्र अब वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं जेईई मेन की परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दा‌‌खिला - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा विशेषज्ञ और अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि जेईई मेन का एग्जाम पैटर्न गत वर्ष जैसा ही रहेगा। छात्र चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में परीक्षा दे सकते हैं। जिन छात्रों को जेईई मेन के लिए एक दिसंबर से आवेदन करना है, वे तुरंत अपना आधार कार्ड बनवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें