फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्सी जैसी कोई नहीं, देखिए 14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'

Wed, 03 May 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी' - फोटो : अमर उजाला
जस्सी जैसी कोई नहीं की मोटे चश्में वाली वो साधारण सी लड़की को कोई कैसे भूल सकता है। अब देखिए 14 साल में वह कितना बदल गईं है।
विज्ञापन

2 of 11
14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'
‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल फेम व ‘थ्री-इडियट’ फिल्म की कलाकार मोना सिंह मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं थीं। इस दौरान मोना सिंह ने जहां फिल्मी दुनिया में अपने आगामी प्लान को रखा, वहीं कर्नल की बेटी होने के नाते, घाटी में जवानों पर हो रहे हमले का दर्द भी उनके चेहरे पर झलका।  
 
विज्ञापन

3 of 11
Actress Mona Singh
मोना बोली, अब खत्म करो बेटियों से बेरुखी
 मोना ने कहा कि आज देश में बेटियों व महिलाओं के प्रति बढ़ रहे क्राइम व अत्याचारों से वह विचलित हो जाती है। साथ ही समाज में बेटियों के प्रति बेरुखी चिंता का विषय है। उनके अनुसार उनके पिता की दो मोना और सोना है और उनके पिता ने हमेशा बहुत गर्व से कहा है कि उनकी दो बेटियां है और वो बेटियों जैसे ही हैं, न कि बेटों जैसी। उन्होंने आह्वान किया कि लोग अब बेटियों और बेटों में फर्क करना बंद कर दें। 

4 of 11
Actress Mona Singh
आमिर खान टफ अभिनेता, लेकिन अच्छे टीचर
वैसे तो मोना सिंह ने कई फिल्मों व टीवी सीरियल में काम किया है। लेकिन सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और फिल्म ‘थ्री इडियट’ उनकी यादगार फिल्म व सीरियल है। उन्होंने कहा कि ‘थ्री इडियट’ में अमीर खान केसाथ रोल करना बेहद चुनौती पूर्ण था। उन्होंने बताया कि अमीर खान सैट पर सिर्फऔर सिर्फ काम पर फोकस करते हैं, वे अपने काम की रिहर्सल बहुत करते हैं, जोकि अमूमन अन्य कलाकार नहीं कर पाते।
विज्ञापन

5 of 11
Actress Mona Singh
...जब अमीर ने बोला,  मोना थप्पड़ जोरदार मारना
फिल्म थी ‘थ्री इडियट’ और सीन था कालेज के प्रिंसिपल ‘वाइरस’  (बोमन इरानी) की बड़ी बेटी (अदाकारा मोना सिंह) की इमरजेंसी डिलीवरी करवाने का। सीन में अस्पताल ले जाते हुए उनकी बड़ी बेटी बरसात में फंस जाती है और कालेज कैंपस में ही उसकी इमरजेंसी डिलीवरी करवानी पड़ती है। आमिर खान व उनके दोस्त  बेटी के पिता की मौजूदगी में डाक्टर (करीना कपूर) द्वारा लैपाटॉप पर कोर्डिनेट कर एक मशीन के जरिए बच्चे की डिलीवरी करवाते हैं। इस सीन में दर्द से करहाती बेटी (मोना सिंह) को अमीर खान को जोरदार थप्पड़ मारना था।
विज्ञापन

6 of 11
Actress Mona Singh
इस सीन का जिक्र करते हुए मोना सिंह कहती है कि अमीर सर को पहले तो थप्पड़ मारने में बहुत हिचकती रही। लेकिन उनकी हिचक अमीर समझ गए और उन्होंने उससे कहा कि ‘मोना उनके चेहरे पर थप्पड़ जोरदार ढंग से मारना, ताकि सीन में वास्तविक हावभाव दर्शाया जा सके।’ मोना के अनुसार बस, उसके बाद तो उन्होंने सीन में जोरदार थप्पड़ अमीर सर के चेहरे पर जड़ दिया।
विज्ञापन

7 of 11
Actress Mona Singh
जस्सी जैसी कोई नहीं....में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह का किरदार कौन भूल सकता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे सोंचा है कि मोना सिंह जस्सी जैसी न होती....तो क्या होतीं? मोना सिंह होती एक शेफ। अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को पहुंची मोना सिंह ने कहा कि उनको कुकिंग सबसे ज्यादा प्रिय है। अब अपने घर की रसोईं में पहुंचती हैं तो खाने के साथ एक्सपेरिमेंट शुरू हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि फ्री होने पर उनको एक ही शौक है खाना खाने का और पकाने का। मोना सिंह ने कहा कि उनको एनर्जी वाले काम थोड़ा ज्यादा अच्छे लगते हैं। मसलन डांस में सालसा और भंगड़ा उनको प्रिय हैं।

8 of 11
Actress Mona Singh
उन्होंने कहा कि पंजाब की बात ही अलग है। यहां की एनर्जी तो उन्होंने गतका में देखी है। मोना सिंह ने बताया कि जल्द ही एक डिजिटल सीरीज में उनको देखेंगे। यह सीरीज जुलाई में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अभी वह इस सीरीज का नाम नहीं बता सकती हैं पर यह काफी प्रसिद्ध सीरीज होगी। मोना सिंह ने कहा कि जस्सी जैसी कोई नहीं पार्ट 2 बने तो वह उसमें काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि उनको पंजाब के एक्टर दलजीत दोसांझ सबसे शानदार लगते हैं और यदि उनको मौका मिलेगा तो वह अवश्य उनके साथ काम करना पसंद करेंगी। 

9 of 11
Actress Mona Singh
कौन है प्रसिद्ध कमेडियन
कृष्णा के साथ काम करने वाली मोना सिंह से जब पूछा गया कि कपिल, सुनील ग्रोेवर और कृष्णा में कौन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कमेंडियन हैं तो उन्होंने कहा कि यह कैसा सवाल है? तीनों की कमेडी अपनी जगह शानदार है। उन्होेंने कहा कि हरेक कलाकार अपने फन का माहिर है। 

10 of 11
Mona Singh
चंडीगढ़ में प्रतिभाओं की भरमार
मोना सिंह ने कहा कि देश में अनट्रेस टैलेंट काफी ज्यादा है। चंडीगढ़ में भी उनको भरमार है। उन्होंने बताया कि कलर्स के प्रोग्राम इंडिया बनेगा मंच का उद्देश्य ही यही है कि ज्यादा से ज्यादा टैलेंट को ट्रैप किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा शो है जिसमें कोई भी टैलेंट दिखाया जा सकता है। यह सिर्फ सिंगिंग और डांसिंग पर बेस्ड शो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह शो छुपे हुए कैमरों में रिकार्ड होता है। उन्होंने कहा कि इस शो की थीम है टैलेंट चलेगा, इंडिया रुकेगा। उन्होंने बताया कि इस शो में जीत की सीट उसको मिलेगी जो कि ज्यादा से ज्यादा टैलेंट देखने को मजबूर कर सकेगा। 
विज्ञापन

11 of 11
Mona Singh
अभी नहीं है शादी का प्लान
बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह ने कहा कि अभी तो कैरियर की प्लानिंग है। उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने तमाम सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनको तो इस संबंध में जानकारी तक नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें