फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्ण की अठखेलियां

Fri, 04 Sep 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
चंडीगढ़ बाल गोपाल के रंग में रंग रहा है। सभी मंदिरों में जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। तस्वीरों में देखिए एक झलक।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

2 of 10
चैतन्य गौड़ीय मठ में दो महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। नैतिक और धार्मिक मूल्यों पर आधारित आकर्षक झांकियां दर्शनीय होंगी। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सबसे आकर्षक लाइट एंड साउंड द्वारा भक्त प्रहलाद की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

3 of 10
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि उनके यहां मंदिर में चीर हरण, गोवर्धन पर्वत धारण और कारागार की आकर्षक झांकियों की तैयार की जा रही है।

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

4 of 10
सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ समेत सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी हो रही है। इस्कॉन व सभी मंदिरों में पांच सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जबकि श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में छह सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

5 of 10
सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में भजनों की अमृत धारा बहेगी। सेक्टर-23 के प्रचीन शिव मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

6 of 10
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित कालोनी नंबर चार के पुलिस बूथ के पास बने जय श्री राम मंदिर में कमेटी के कोषाध्यक्ष लाल जीवन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को हवन कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

7 of 10
सेक्टर-29 स्थित शिरडी साई मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन होगा। बलदेव कृष्ण जगाधरी वाले भजन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन होगा।

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

8 of 10
सेक्टर-27 के श्री सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में श्री ताड़केश्वर कला एवं सांस्कृतिक मंडल की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर रासलीला का मंचन होगा।

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

9 of 10
सेक्टर 45 श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हर्ष कुमार और प्रेस सचिव राजेश्वर गुप्ता ने बताया कि श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित झांकियां प्रमुख हैं। इसके अलावा बच्चों की रासलीला और महिला मंडलियों द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्‍ण की अठखेलियां

10 of 10
सेक्टर-31 ए स्थित प्राचीन नाथ सत्संग सभा मंदिर बाबा बालक नाथ मां वैष्णो गुफा में भगवान श्रीकृष्ण के लीला जीवन पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक झांकियां जन्माष्टमी की रौनक बनेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें