फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ तीन लाख में बेच दी 50 साल की महिला, दुबई ले जाकर करवाते थे ये काम

Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
22 हजार की नौकरी का झांसा देकर एक 50 साल की महिला को दुबई में बेच दिया गया, वहां देखिए उससे कैसे-कैसे काम करवाए जाते थे।
विज्ञापन

2 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
एक महिला एजेंट की ओर से सऊदी अरब में साढे़ तीन लाख में बेची गई 50 वर्षीय महिला को भारतीय दूतावास की मदद से वापस लाया गया। बुजुर्ग महिला से एजेंट ने झूठा वादा किया था कि उसे वहां 22 हजार रुपये वेतन पर नौकरी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बुजुर्ग महिला को एक मुस्लिम परिवार को पास बेच दिया गया। वे महिला से खाना बनाने और साफ सफाई का काम करवाते थे। 
विज्ञापन

3 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
नूरमहल के गांव अजतानी निवासी सुखवंत कौर ने कहा कि वह गांव लांबड़ा के रहने वाली महिला एजेंट पूजा की बातों में फंस गई थी। पूजा ने दावा किया था कि वह उसे एक लाख रुपये में सऊदी अरब भेजवा देगी। वहां पर 22 हजार रुपये महीना वेतन पर नौकरी भी दिलाएगी। इसके बाद एजेंट ने एक लाख रुपये लेने के बाद उसे साऊदी अरब भेजवा दिया था। पहले सुखवंत कौर को दिल्ली ले जाया गया, उसके बाद महिला एजेंट के साथी दिल्ली एजेंट सकीर खान ने उसे सऊदी अरब की फ्लाइट में बैठाया था।
 

4 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
सुखवंत कौर ने बताया कि सऊदी अरब पहुंचने के बाद उसे कार में बैठाकर एक घर में लेकर चले गए। वहां पर उससे खाना बनाना और साफ-सफाई का काम करवाया गया। उसे घर से बाहर तक जाने की इजाजत नहीं थी। उसने आरोप लगाया कि कई बार मुस्लिम परिवार के लोग उसकी पिटाई भी करते थे। कुछ दिनों बाद पता चला कि उसे साढे़ तीन लाख रुपये में बेचा गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
महिला ने आरोप लगाया कि मासिक वेतन तो दूर खाने को खाना तक नहीं देते थे। बचा हुआ खाना खाकर ही वहां पर रहना पड़ता था। वह लगातार तीन महीने घर में काम करती रही। बाद में छाती में इंफेक्शन होने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

6 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
सुखवंत ने बताया कि अस्पताल में एक भारतीय नर्स मिली, जो केरल की रहने वाली थी। नर्स ने महिला के पारिवारिक सदस्यों से फोन पर बात करवाई। सुखवंत कौर ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन गांव अजतानी के सरपंच जगदीश सिंह से मिले। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस मामले की जानकारी ट्वीट कर दी। इसके बाद सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के लोग महिला को अस्पताल में जाकर मिले। फिर महिला को भारत वापस भेजने का इंतजाम किया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
‘गरीबी से परेशान होकर बनाया था विदेश जाने का मन’           
सुखवंत कौर ने कहा कि गरीबी की वजह से उसने इस उम्र में विदेश जाकर काम करने का मन बनाया था, लेकिन अब कभी विदेश जाने का नाम नहीं लेगी। वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ यहीं पर रहेगी। महिला के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी रणजीत कौर की नकोदर में शादी हुई हैं। छोटा बेटा अरविंदर सिंह टैक्सी चलाने का काम करता है और सबसे छोटा बेटा नरवैल सिंह कुवैत गया हुआ है। महिला का पति कुलवंत सिंह मजदूरी करता है।    
विज्ञापन

8 of 8
sushma swaraj
उधर, सुखवंत कौर को धोखाधड़ी कर सऊदी अरब भेजने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इस मामले में ऐजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करने और सुखवंत कौर की मदद करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें