6 साल के इस बच्चे को गांव के लोग भगवान गणेश की की तरह पूजते है, वजह भी है। ये बच्चा जो बोलता है सच हो जाता है, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Jalandhar Pranshu
वैसे तो हमारे देश में बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन इसके पीछे की वजह धार्मिक नहीं है। बच्चों का दिल साफ होता है, उनके दिल में पक्षपात नहीं होता। इस कारण बच्चों को भगवान के रूप में देखा जाता है। लेकिन यहां का मामला थोड़ा अलग है।
विज्ञापन
3 of 7
Jalandhar Pranshu
एक 6 साल के बच्चे की मासूमियत से खिलवाड़ करके उसे धर्म का नाम देना कहां तक सही है। ये सवाल हम आज इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि 2017 में भी भारत में अंधविश्वास फैला हुआ है और हैरानी होती है कि लोग कैसे ऐसी कोरी बातों पर विश्वास कर लेते हैं?
4 of 7
Jalandhar Pranshu
ऐसा ही मामला जालंधर में देखने को मिला है। यहां एक बच्चे को उसकी शक्ल के चलते लोगों ने भगवान बना दिया। लोग उसे भगवान मान कर पूजा अर्चना में लगे हुए है।
विज्ञापन
5 of 7
Jalandhar Pranshu
जानकारी के अनुसार कमलेश नामक व्यक्ति के घर 6 साल पहले बेटे प्रांशु का जन्म हुआ। बच्चे को जिसने भी देखा वह चकित रह गया। बच्चे का सिर सामान्य से कुछ बड़े आकार का था तथा आंखें सामान्य आकार से कुछ छोटी थी। इसी वजह से बच्चे का चेहरा कुछ अनुपात में पौराणिक भगवान गणेश के जैसा ही था।
विज्ञापन
6 of 7
Jalandhar Pranshu
अगर वैज्ञानिक तौर पर देखें तो संभवत: बच्चे का मां के गर्भ में पूर्ण विकास नहीं हो पाया होगा। जिस दिन बच्चे का जन्म हुआ उस दिन से लोगों ने इस बच्चे को भगवान गणेश का ही अवतार मान लिया और उसके प्रति अपने मन में आस्था रखने लगें। वर्तमान में स्थिति यह है कि अब यह बच्चा 6 साल का हो गया है।
गांव के काफी स्त्री-पुरुष आर्शीवाद लेने के लिए प्रांशु के पास में आते हैं। लोगों में यह धारणा बन गई है कि अगर यह बच्चा किसी को आशीर्वाद दे दे तो उस व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है।