फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

Mon, 28 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
घूमने के शौकीनों के लिए रेलवे का नए साल का तोहफा। स्पेशल ट्रेन से जैसलमेर के रेतीले टीलों, जयपुर के हवा महल की सैर करें, वो भी स्पेशल पैकेज के साथ। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़
विज्ञापन

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

2 of 12
यह ट्रेन दिल्ली से तीन जनवरी को रवाना होगी, लेकिन ट्राइसिटी के यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने नए साल पर विशेष सुविधा देने का फैसला किया है। अब सिटी ब्यूटीफुल के लोग भी नए साल पर शाही ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

3 of 12
यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से दिल्ली तक सफर के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली तक भेजा जाएगा। उसके बाद दिल्ली से यात्री इस शाही स्पेशल ट्रेन में जयपुर में सफर करेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से सफर में मनोरंजन के लिए कई इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्री यहां के लोक सांस्कृतिक नृत्य का लुत्फ उठा सकें।

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

4 of 12
शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए रेगिस्तानी सर्किट स्पेशल ट्रेन का आगाज किया है। इसका नाम डेजर्ट सर्किट सेमी लग्जरी ट्रेन है। इस ट्रेन में रेस्तरां व होटल जैसी वातानुकूलित सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

5 of 12
ट्रेन से सैलानी चार और पांच जनवरी को जैसलमेर का सुहाना सफर करेंगे। पहले दिन सोमवार को सैलानियों को विश्व प्रसिद्ध सम के मखमली धोरों की सैर करवाई जाएगी। वहीं नहीं सैलानियों को कैमल सफारी के साथ-साथ रेतीले टीलों के बीच सूर्यास्त के मनोरम नजारे भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

6 of 12
डेजर्ट सर्किट सेमी लग्जरी ट्रेन में आए सैलानी पांच जनवरी को सोनार दुर्ग, पटवा हवेली, गड़ीसर तालाब के साथ अन्य पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे रात को जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। छह और सात जनवरी को पर्यटक जयपुर का भ्रमण करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

7 of 12
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिस्ट कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों की मांग पर सेमी लग्जरी ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन हर 15 दिन में जैसलमेर पहुंचेगी। इसका सफर दो दिन जैसलमेर और दो दिन जयपुर का रहेगा। इसमें यात्रियों को 5 दिन व 4 रात का पैकेज दिया गया है।

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

8 of 12
डेजर्ट सर्किट स्पेशल सेमी लग्जरी ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी कोच में एक व्यक्ति के लिए 36 हजार 900 रुपये, दो के लिए 33 हजार 900 रुपये प्रति व्यक्ति, 3 के लिए 32 हजार 900 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चों को बेड की सुविधा के लिए 25 हजार रुपये का पैकेज रहेगा।

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

9 of 12
एसी टू टीयर कोच में एक व्यक्ति के लिए 28 हजार 25 रुपये, दो के लिए 25 हजार 25 रुपये प्रति व्यक्ति, 3 के लिए 24 हजार 525 रुपये प्रति व्यक्ति व बच्चों को बेड की सुविधा के लिए 19 हजार पांच सौ रुपये का पैकेज रहेगा।

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

10 of 12
एसी थ्री टीयर कोच में एक व्यक्ति के लिए 24 हजार 125 रुपये, दो के लिए 21 हजार 125 रुपये प्रति व्यक्ति, 3 के लिए 20 हजार 625 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चों को बेड की सुविधा के लिए 17 हजार रुपये का पैकेज है। विशेष सुविधाओं के लिए अतिरिक्त सरचार्ज राशि चुकानी होगी।

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

11 of 12
ट्रेन में इन तारीखों पर यात्री सफर कर सकते हैं
03 से 07 जनवरी
24 से 26जनवरी
7 से 11 फरवरी
26 फरवरी से 3 मार्च
10 से 14 मार्च
3 से 7 अप्रैल
17 से 21 अप्रैल  
विज्ञापन

नए साल में जैसलमेर-जयपुर की 'लग्जरी' सैर, स्पेशल पैकेज

12 of 12
तीन जनवरी को दिल्ली से ट्रेन जैसलमेर और जयपुर के लिए रवाना होगी। इस डेजर्ट सर्किट सेमी लग्जरी ट्रेन में ट्राइसिटी के लोगों को विशेष सुविधा के तहत शताब्दी तक ले जाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली तक यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा।
- शुभम आर्या, आईआरसीटीसी टूरिज्म एंड मार्केटिंग सुरपवाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें