आईएसआई और पाकिस्तान का जासूस बने भारतीय युवक की फेसबुक फ्रेंड अमिता आहलूवालिया सामने आई है, जिसने ऐसे खुलासे किए हैं, यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 10
आईएसआई एजेंट
मामले में वीरवार की देर रात चौंकाने वाली बात सामने आई। गौरव से कथित तौर पर जासूसी कराने वाली महिला का पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी पता नहीं लगा सकी। लेकिन अमर उजाला उससे संपर्क करने में कामयाब रहा। महिला ने वीरवार को अमर उजाला कार्यालय में कॉल कर अपनी बात रखी। महिला ने बताया कि वह आईएसआई एजेंट नहीं है बल्कि दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता है। उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
आईएसआई एजेंट
सोनीपत के गन्नौर निवासी गौरव को सिविल थाना पुलिस ने बीती 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। गौरव पर आईएसआई एजेंट को गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप था। पुलिस ने खुलासा किया था कि गौरव महिला आईएसआई एजेंट के संपर्क में था तथा उसे व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से सेना से संबंधित जानकारियां भेज रहा था। पुलिस ने महिला की भी जांच शुरू कर दी। मगर उसे आरोपी नहीं बनाया गया।
4 of 10
आईएसआई एजेंट
चार दिन बीतने के बाद भी महिला का फेसबुक एकाउंट और व्हाट्सएप नंबर होने के बावजूद उस तक नहीं पहुंच सकी। सिविल थाना इंचार्ज ने जल्द महिला का पता लगाने का दावा किया था। अमर उजाला कार्यालय में वीरवार की देर शाम करीब पौने नौ बजे एक महिला की कॉल आई। कॉल करने वाली ने खुद को गौरव से चैट करने वाली महिला बताया। महिला ने कहा गौरव से फेसबुक पर चैट करती थी। मगर वह पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नहीं है।
विज्ञापन
5 of 10
आईएसआई एजेंट
महिला ने कहा कि उसका मायका चंडीगढ़ में है और वह साउथ दिल्ली में रहती है। उसकी उम्र करीब 65 साल है। वह दिल्ली की एक सामाजिक संगठन की भी सदस्य है। करीब तीन माह पूर्व ही फेसबुक पर उसकी मुलाकात हरियाणा के गौरव से हुई थी। गौरव ने उससे तीन हजार रुपये भी मांगे थे मगर उसने देने से इनकार कर दिया था। पुलिस और आरोपी गौरव उसे फंसाने का प्रयास कर रहा है। वह सामाजिक कार्यकर्ता है, न की कोई आईएसआई एजेंट।
विज्ञापन
6 of 10
भारत, पाकिस्तान
अभी तक पुलिस ने उससे पूछताछ करना तक मुनासिब नहीं समझा है। मामले को लेकर वह पुलिस अधिकारियों से भी मिलेगी। लेकिन महिला ने बताया कि गौरव ने उससे बर्थडे गिफ्ट भी मांगा था। मगर मैने मैसेंजर पर ही बर्थडे केक की पिक भेज दी थी।।। महिला ने दावा किया है कि वह मूल रुप से चंडीगढ़ की रहने वाली है। उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। उसके पति की वर्ष 2000 में मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां है।
विज्ञापन
7 of 10
isi
गौरव ने बताया कि वह श्रीनगर में सिपाही है
महिला ने बताया कि गौरव अक्सर उसे बताता था कि वह सेना में श्रीनगर में सिपाही के पद पर तैनात है। दावा किया कि गौरव समझता था कि वह 25 से 30 साल की है। दो बार उसने वीडियो कॉल भी की थी मगर उस समय मेरे मोबाइल का कैमरा खराब था, जिसके कारण वह मुझे नहीं देख सका था। प्रोफाइल पिक्चर पर मेरी पुरानी पिक्चर लगी हुई थी। जिससे वह समझता था कि उसकी उम्र कम है।
8 of 10
भारत-पाकिस्तान
महिला ने भेजे अपनी पहचान के सुबूत
महिला ने खुद को गौरव से चैट के माध्यम से बात करने वाली महिला होने का दावा किया है। सुबूत के तौर पर महिला ने अमर उजाला को अपनी फोटो व पहचान पत्र की कॉपी भी भेजी है। जिसमें महिला के नाम के अलावा अन्य पूरा ब्योरा लिखा हुआ है। हालांकि यह महिला गौरव से चैट करने वाली है या फिर कोई अन्य यह पुलिस की जांच में ही क्लीयर हो सकेगा।
9 of 10
india pakistan love
अमर उजाला में खबर पढ़ते ही कर दिया था ब्लॉक
महिला ने कहा कि जब उसने अमर उजाला में अपनी और गौरव की खबर पढ़ी तो उसने फेसबुक पर गौरव को तुरंत ही ब्लॉक कर दिया था। वह पूरी तरह से निर्दोष है। ऐसे में यदि महिला की बातों पर यकीन किया जाए तो वह आईएसआई एजेंट नहीं है। अब यदि महिला आईएसआई एजेंट नहीं है तो फिर गौरव ने महिला को आईएसआई एजेंट होने का दावा क्यों किया? यह सवाल हर किसी के दिमाग में आन खड़ा हो गया है।
गौरव से सोशल मीडिया पर बात करने वाली महिला के संबंध में जांच की जा रही है। अभी महिला के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा। - श्री भगवान, थाना प्रभारी सिविल लाइन रोहतक