26 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे ने तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 25 व 30 सितंबर को दो भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 25 व 30 सितंबर की शाम 7 बजे भारत गौरव ट्रेन कटरा के लिए रवाना होगी। सभी सुख सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में यात्री गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, सरहिंद व लुधियाना से अपनी यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक इन पांच दिवसीय यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रेनों में शाकाहारी भोजन, बसों के जरिये पर्यटन स्थलों का भ्रमण, होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।