'अब अपने कश्मीर पर नहीं, अब बात होगी तो पाकिस्तान के अंदर बसे गुलाम कश्मीर की होगी, जो आज तक भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और 1947 से पाकिस्तान का उस पर अवैध कब्जा है।'
विज्ञापन
2 of 6
senior RSS leader Indresh Kumar
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह बात ज्यादातर देश मान चुके हैं, गुलाम कश्मीर भारत का हिस्सा है और इस पर भारत का अधिकार है। ब्रिटेन की संसद ने यह साफ कर दिया है कि विभाजन के समय पूरा जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान का अंग था। ये कहना है आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार का।
विज्ञापन
3 of 6
senior RSS leader Indresh Kumar
बुधवार को गोल्डन मोमेंट में कुटुंब प्रबोधन सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि आजकल जम्मू कश्मीर तीसरे दौर से गुजर रहा है। पहले अलगाववाद, फिर आतंक और अब पत्थर मार कर अशांति फैलानी की कोशिश की जा रही है।
4 of 6
senior RSS leader Indresh Kumar
इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत एक दुनिया का मजबूत राष्ट्र है। सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मन को करारा जवाब दिया जा चुका है, लेकिन वहां की आम जनता को हमारी सेना ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, यही तो हमारी संस्कृति है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सभी संभावनाएं खुली है। भारत का दुनिया में अपना सकारात्मक प्रभाव है। इसके प्रभाव को कहीं कम नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
5 of 6
senior RSS leader Indresh Kumar
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत ने कभी युद्ध नहीं चाहा और ना ही युद्ध का पक्षधर है, लेकिन यदि युद्ध सौंपा जाता है तो इसके लिए हर प्रकार के रास्ते खुले होने चाहिए। चाहे सिंधु जल समझौता या फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुश्मन को बेनकाब करना हो।
तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तलाक देने की प्रथा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ में तलाक जैसे विषय का कोई जिक्र नहीं है। भारतीय संस्कृति में तो महिलाओं को वैसे भी पूजनीय स्थान प्राप्त है। वहीं, राम मंदिर के निर्माण विषय को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में इंद्रेश कुमार ने बताया कि देश के कईं मुश्लिम संगठन भी रामजन्म भूमि स्थल पर मंदिर बनाने के पक्षधर है। इस विषय को लेकर वैसे भी माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा डे-टू-डे सुनवाई हो रही है।