फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: देखिए सलवार सूटी वाली महिला ने खली की चेली को कैसे धोया था

Sat, 24 Jun 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में उतरने वाली पुलिसवाली महिला पहलवान ने द ग्रेट खली की चेली बुलबुल को रिंग में बुरी तरह धोया था, तस्वीरों में देखिए हाल।
विज्ञापन

2 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में यह फाइट हुई थी। कविता दलाल अपने बेटे के साथ मुकाबला देखने गई थी। रिंग में पहलवान बुलबुल थी और उन्होंने दर्शकों को मुकाबला करने के ​लिए खुला चैलेंज दिया। उनके इस चैलेंज को कविता दलाल ने स्वीकार किया और वे सलवार सूट पहने ही रिंग में आ गई।
विज्ञापन

3 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
रिंग में आकर कविता ने भी बुलबुल को चैलेंज कर दिया। चुनौती मिलते ही बुलबुल को गुस्सा आ गया और वे कविता पर टूट पड़ी। उसके बाद कविता दलाल ने बुलबुल की वो पिटाई की कि बीच बचाव करके मुकाबला खत्म कराना पड़ा।

4 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुलबुल ने बदला लेने की ठान ली और उन्हें यह मौका भी मिला। मुकाबला, जालंधर में स्थित खली की अकादमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट में हुआ। यहां उनकी शिष्या बीबी बुलबुल ने सलवार सूट पहन कर लड़ने वाली पहलवान को पूरी तरह से चित्त कर दिया।
विज्ञापन

5 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
लेडी रेसलर बीबी बुलबुल ने सूट सलवार वाली हरियाणवी खिलाड़ी कविता को रिंग में ओपन चैलेंज दिया था, जिसे कविता ने कबूल कर लिया था। बीबी बुलबुल को अपने साथी द ग्रेट खालसा के साथ टैग टीम मैच में हरियाणा की पहलवान कविता और साहिल से मुकाबला करना था।
विज्ञापन

6 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मैच शुरू न होने के बाद बुलबुल को किसी और के साथ मुकाबला करना पड़ा। वे अभी लड़ ही रहीं थी कि अचानक कविता वहां हा गईं। कविता ने उन्हें कुछ कहा और इस पर बुलबुल को गुस्सा आ गया। उन्होंने आव देखा न ताव वो सीधा रिंग से उतरकर ऑडियंस के बीच में पहुंच गईं।
विज्ञापन

7 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
बीबी बुलबुल ने ऑडियंस के बीच में पहुंचकर कविता पर तेज हमले किए जिस कारण वो संभल नहीं सकी। बुलबुल को इतना गुस्सा था कि वो रुक ही नहीं रहीं थी। बुलबुल ने जब कविता पर हमला किया वो तालियां बजाने में मग्न थीं उन्हें पता ही नहीं चला कब बुलबुल वहां आ गईं।

8 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
बुलबुल को चैलेंज का इतना गुस्सा था कि वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं थीं। ऑडियंस के बीच पहुंचने के बाद बुलबुल के मुक्के और लातें रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। इसी बीच बुलबुल ने कविता का सिर कई बार वहां पर लगी ग्रिल पर दे मारा।

9 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
बीबी बुलबुल ने कविता को दीवार पर मारा और रिंग में ले गईं। रिंग में ले जाते समय जो भी उनके बीच में आया उन्होंने उसे भी नहीं छोड़ा। लग रहा था कि वो कविता को नहीं छोड़ेंगी। रिंग के बाहर दो और बार ग्रिल पर पटकने के बाद बुलबुल ने कविता को रिंग के अंदर धकेल दिया।

10 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
रिंग में आने के बाद भी कविता पर बुलबुल पूरी तरह से हावी थीं और रुकने का नाम नहीं ले रहीं थी। कविता को एक मौके की तलाश थी जो बुलबुल ने उन्हें दे दिया। बुलबुल की नजर हटी और कविता ने उन पर हमला कर दिया।

11 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
रेसलर कविता भी लगातार बुलबुल पर हमले करने लगीं और तभी बुलबुल के टैग टीम पार्टनर द ग्रेट खालसा अपने साथियों के साथ पहुंच गए और दोनों को अलग कर दिया। खालसा अपनी साथ बुलबुल को लेकर चलते बने जबकि अन्य खिलाड़ियों ने कविता को रिंग में ही रोके रखा।

12 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इस मुकाबले के बाद कविता दलाल छा गईं और खली ने उन्हें अपना स्टूडेंट बना लिया। खली ने उन्हें wwe के लिए तैयार किया और कविता इसमें सिलेक्ट भी हो चुकी हैं। कविता देश में हार्ड केडी और लेडी खली नाम से मशहूर हैं।

13 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कविता डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंचने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन चुकी हैं। अब वे डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में 31 पहलवानों से भिड़ेंगी। कविता रिंग में इतनी फुर्तीली हैं कि एक शेरनी की तरह विपक्षी खिलाड़ी पर टूटती हैं। वह मिनटों में ही फाइट जीतकर बाहर आ जाती हैं।

14 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कविता लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स में चैंपियन, साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने महीने दुबई में हुई महिला और ओपन डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भी अपना दम दिखाया था।
विज्ञापन

15 of 15
पहलवान कविता दलाल के फाइट की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में उतरने के लिए कविता जालंधर में स्थित खली की एकेडमी में तैयारी की थी। कविता अपने भाई के कहने पर पहलवानी की दुनिया में आई और इसके लिए क्रेज इतना बढ़ गया कि रेसलिंग के लिए सरकारी नौकरी तक छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें