फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शख्स, जिसने सचिन तेंदुलकर के पैर छूकर उनसे उनका सब कुछ ले लिया

Mon, 26 Feb 2018 02:28 PM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
सचिन तेंदुलकर के साथ जो काम आज तक कोई नहीं कर पाया, वो इस शख्स ने कर दिखाया। इसने सचिन से उनका सब कुछ ले लिया, जानिए कौन है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक शर्मा
ये हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम में शामिल अभिषेक शर्मा, जो छोटी सी उम्र में ही सुपरस्टार बन गया। इस खिलाड़ी को सचिन तेंदुलकर बहुत पसंद करते हैं। एक बार इसने सचिन तेंदुलकर के पैर छू लिए। जैसे ही अभिषेक ने पैर छुए सचिन झटके से पीछे हटते हुए बोले कि ‘मैं किसी को पैर छूने नहीं देता, पैर छूकर तूने मेरा सब कुछ ले लिया है, पहले क्रिकेटर हो जो मेरे पैर छूने में कामयाब रहा है।’
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक शर्मा - फोटो : T
अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह व हरभजन सिंह के दिए बल्ले से अक्सर खेलता है। अभिषेक के कोच राहुल द्रविड़ से लेकर युवराज सिंह, यशपाल शर्मा, हरविंदर सिंह सभी बल्लेबाजी व गेंदबाजी के कायल हैं। युवराज सिंह ने अभिषेक को चार बैट उपहार दिए थे, जबकि हरभजन सिंह भज्जी ने दो बैट। अभिषेक को युवराज सिंह ने क्रिकेट का बड़ा बल्लेबाज घोषित किया है।

4 of 6
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी ने अभिषेक को तेरह साल में क्रिकेट खेलते देख कहा था कि एक दिन यह बच्चा क्रिकेट का स्टार बनेगा। अभिषेक को 55 लाख में आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा खरीदा गया है। बैंक में कार्यरत अभिषेक के पिता कहते हैं कि बच्चे जब मां-बाप से खिलौनों की जिद करते थे तो अभिषेक बैट-बॉल मांगा करता था।
विज्ञापन

5 of 6
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
अभिषेक की बड़ी बहनें सानिया व कोमल कहती हैं कि बचपन में हमें रात को सोने नहीं देता था, कहता था दीदी प्लीज मेरे साथ बैट-बॉल खेलो। पंजाब अंडर-16 टीम में चयन होने के बाद अभिषेक की उम्र 13 वर्ष होने के नाते उसे मौका नहीं दिया गया। इसक जवाब अभिषेक ने जिला स्तरीय खेलों में पांच मैच में पांच शतक लगाकर दिया। उसके बाद उन्हें पंजाब अंडर-16 टीम का कप्तान बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
एशिया कप की कप्तानी कर श्रीलंका को जीता
अभिषेक ने एशिया कप में भारत की तरफ से अंडर-19 की कप्तानी करते हुए पहला मैच विदेशी धरती श्रीलंका में खेला और कप जीत कर लौटे। रणजी ट्राफी के बाद उन्हें
अंडर-19 विश्व कप के लिए शामिल किया गया। अंडर-19 मैच में बतौर कप्तानी करते हुए अभिषेक भारत को आस्ट्रेलिया से पहले भी जीत दिला चुका है। अभिषेक ने सीरीज के पांचों मैच जीते थे। 2017 में आईपीएल के प्रैक्टिस मैच में अभिषेक ने बेहतर प्रदर्शन किया तो उसे इस बार लाखों में खरीदा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें