फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

Sun, 29 Nov 2015 08:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्राफ को कराटे में ब्लैक बेल्ट मिल चुकी हैं। अब ये मौका हर कराटे खिलाड़ी के लिए है। देखिए, पूरी डिटेल। रिपोर्ट: जगदीश जोशी/मुक्तसर
विज्ञापन

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

2 of 8
ताइक्वांडो बोर्ड द्वारा इस खेल से जुड़े खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए दिसंबर माह में मुंबई में ‘इंडियन ताइक्वांडो चैलेंजिंग ट्रॉफी 2015’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों को करीब 26 लाख रुपये की नकद राशि के पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

3 of 8
ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार सूर्या ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि ताइक्वांडो खेल के प्रसार के लिए इस बार मुंबई के गिल्टन ग्राउंड ग्रेंड रोड पर 28 से 31 दिसंबर तक होने वाली ‘इंडियन ताइक्वांडो चैलेंजिंग ट्रॉफी 2015’ में खिलाडिय़ों को 26 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

4 of 8
चैलेंजिंग ट्रॉफी में सभी वर्ग के ब्लैक बैल्ट एवं कलर बैल्ट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसमें विजेता पुरूष खिलाडिय़ों को प्रथम आने पर 11 लाख, द्वितीय खिलाड़ी को पांच लाख एवं तृतीय आने वाले को दो लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

5 of 8
वहीं, महिला खिलाड़ियों में प्रथम आने वाले को पांच लाख, द्वितीय को दो लाख एवं तृतीय खिलाड़ी को एक लाख रुपये कैश प्राइज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर तक थी, मगर बढ़ते रुझान के कारण 1 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर दी गई है।
विज्ञापन

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

6 of 8
वहीं 2016 में यह राशि दोगुणी करते हुए 50 लाख रुपये देने का लक्ष्य रखा गया है। 2017 में होने वाली चैलेंजिंग ट्रॉफी में यह राशि और बढ़ाते हुए खिलाडिय़ों को 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सूर्या ने कहा कि पिछले कुछ समय में खिलाडिय़ों की ताइक्वांडो के प्रति काफी रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

7 of 8
फिल्म हस्तियों में भी ताइक्वांडो का दीवानापन देखने को मिल रहा है। संदीप सूर्या ने बताया कि बोर्ड के वर्ल्ड ताइक्वांडो हैडक्वार्टर कोकीवोन साउथ कोरिया की ओर से शाहरुख खान, अजय देवगण व टाइगर श्रॉफ को ब्लैक बैल्ट डिग्री दी जा चुकी है। वहीं अदाकारा ईशा कोपिकर व नीतू चंद्रा भी खेल से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?

8 of 8
इतना ही नहीं अदाकार शाहरुख खान जहां अपने बच्चों को भी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग दिला रहे हैं, वहीं अजय देवगण खुद अपनी फिल्मों में मार्शल आर्ट को प्रमोट करते रहे हैं। सूर्या के अनुसार वर्ल्ड कोकीवोन द्वारा दी जाने वाली ब्लैक बैल्ट पूरे विश्व व ओलंपिक में खेलने के लिए मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें