ट्रेन में सफर करने वाले लोग ध्यान दें, रेलवे ने कुछ नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें, परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 8
Indian Railway
अब यदि आपके पास पैसे हैं और लग्जरी सफर का मजा लेना चाहते हैं तो रेलवे का वीआईपी सैलून आपके लिए हाजिर है। इस सैलून को 18 गुना किराया देकर बुक कराया जा सकता है। रेलवे विभाग ने यह व्यवस्था कर दी है। सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि सैलून कोच रेलवे के वरिष्ठ अफसरों के लिए रिजर्व होते हैं। सैलून में बेडरूम से लेकर किचन तक की व्यवस्था होती है। एक विंडो में दो परिवार सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
indian Railway
नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे ने बताया कि देशभर के सभी रेलवे जोन में इस तरह के 336 कोच हैं। इनमें से 62 वातानुकूलित हैं। एक सैलून में 18 यात्रियों की जगह होती है। लोग अब 18 गुना किराया खर्च कर वीआईपी सैलून में भी यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए सैलून को पहले से बुक कराना होगा। एक सैलून कोच में दो बेडरूम, एक लाउंज, एक पेंट्रीकार, एक टॉयलेट और एक किचन होता है।
4 of 8
indian railway
दूसरी ओर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष रूप से महिलाओं व अन्य यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सेंट्रलाइज्ड हेल्प लाइन नंबर 182 व 1800111322 जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करने के बाद मुख्यालय में शिकायत दर्ज हो जाएगी और यात्रियों को मदद मिलेगी। एएसआई वीरभान सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने दोनों ही हेल्पलाइन नंबर जारी करके यात्रियों को इनके बारे में बताया है।
विज्ञापन
5 of 8
Indian Railway
रेलवे ने तत्काल टिकट को लेकर दो बदलाव किए हैं। एक तो बुकिंग ऑनलाइन होगी और दूसरा ये कि फुल रिफंड मिलेगा, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। इससे न सिर्फ लोगों को सुविधा होगी, बल्कि तत्काल टिकट बुकिंग कराने में और आसानी हो जाएगी। नए नियम के तहत, ऑनलाइन टिकट बुक करानी होगी। एसी तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से और नॉन-एसी टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से करा सकेंगे, वहीं एक दिन पहले टिकट बुक कराना होगा।
विज्ञापन
6 of 8
indian railway
अब लोग सौ फीसदी रिफंड ले सकते हैं। अगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 3 घंटे की देरी से आए। रूट में बदलाव हो जाए, जिस जगह उतरना है वहां से ट्रेन के न जाने पर, कोच डैमेज हो जाने पर। जिस क्लास में टिकट कराई थी, उससे लोअर क्लास की टिकट मिली और आप उसमें यात्रा नहीं करना चाहते तो आपको दोनों क्लास की तत्काल टिकट के चार्ज में जो अंतर होगा उतना रिफंड मिल जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो इमेज
रिजर्वेशन होने के बावजूद ट्रेन मिस हो जाए तो टीटीई आपकी सीट अगले दो स्टेशन तक किसी को जारी नहीं कर सकता। ऐसे में आप अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़कर उसमें सफर कर सकते हैं। अगर अगले दो स्टेशन पर ट्रेन नहीं पकड़ पाते तो टीटीई आपकी सीट आरएसी के यात्री को अलॉट कर सकता है। अगर ट्रेन मिस हो गई तो आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं, तब आपको बेस फेयर का 50 प्रतिशत वापिस मिल जाएगा।
अगर टिकट गुम हो गई तो भी आप सफर कर सकते हैं। इसके लिए बोर्डिंग स्टेशन पर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर को डुप्लीकेट टिकट जारी करने के लिए लिखित निवेदन करना होगा। निवदेन के साथ में आईडी कार्ड की कॉपी लगानी होगी। जो आईडी आधार कार्ड से लिंक होगी, रेलवे ने उससे महीने में 12 टिकट तक बुक करने की छूट दी गई है।