फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार रखने का शौक है तो संभल जाएं, नजरअंदाज किया ये फरमान तो पछताएंगे

Sat, 10 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
हथियार
हथियार रखने का शौक है तो संभल जाएं और ये फरमान फॉलो करें। अगर इस आदेश का पालन नहीं किया तो भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है, पछताएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
पिस्तौल
दरअसल किसी शादी समारोह में या फिर किसी अन्य जगह पर हथियारों के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले शौकीन लोगों पर पुलिस एक्शन के मूड में है। पुलिस के साइबर विंग ने सोशल मीडिया सेल पर ऐसे लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है जो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालते है। विंग ने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स पर ऐसे 15 लोगों को स्कैन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
पिस्तौल
यहां तक कि पुलिस ने उनकी लोकेशन और संबंधित थाना भी सर्च कर लिया है। अब उन 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर विंग ने संबंधित थाना पुलिस को लिख कर भेज दिया है। जल्द उन लोगों पर एफआईआर दर्ज हो सकती है। पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने गैंगस्टों और अपराध की रोकथाम के लिए साइबर विंग का एक सोशल मीडिया सेल बनाया था। जोकि सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नजर रखने के लिए है।

4 of 7
pistol
उक्त सेल ने उन लोगों पर नजर रखनी थी, जोकि हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करते है, या फिर किसी को डायरेक्ट या अनडायरेक्ट धमकियां देते हैं। सेल की टीम ने कुछ महीने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं अन्य ऐसी सोशल नेटवर्क की सर्च की और उसके बाद ऐसे 15 लोगों की लिस्ट तैयार की है। जिन्होंने हथियारों के साथ सोशल नेटवर्क पर अपनी फोटो डाली हुई थी। पुलिस का आशंका है कि उन लोगों में से कइयों के पास अवैध हथियार हो सकते है।
विज्ञापन

5 of 7
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टरों से प्रभावित हो रहे आज के युवा तैश में आकर हथियार के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डालते है और हथियार रखने के शौकीन हो जाते हैं। ऐसी ही एक उदाहरण में पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के सोशल साइट्स के अकाउंट पर करीब 4 लाख फॉलोवर हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले पंजाब पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया था। सोशल मीडिया सेल द्वारा की जा रही, ऐसी कार्रवाई से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने का कल्चर खत्म होगा।
विज्ञापन

6 of 7
firing
हथियारों का दुर्पयोग करने वालों का लाइसेंस कर चुकी है रद्द
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हथियारों का दुर्पयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस पहले से ही कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दिसंबर महीने में ही हथियारों का दुर्पयोग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए, ऐसे 57 लोगों के लाइसेंस रद्द कर दिए है। जोकि लाईसेंस रखने में मापदंडों को पूरा करने में विफल रहे है। उसके अलावा पुलिस ने 680 लाइसेंस धारकों को नोटिस भी भेजे है। ऐसी ही पुलिस ने 12 हजार के करीब लाइसेंस स्कैन किए है और उनके मालिकों के रिकार्ड की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gun - फोटो : demo pic
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
एडीसीपी स्पेशल ब्रांच सुरिंदर लांबा ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल तैयार किया था। जोकि सभी सोशल मीडिया नेट्वर्क पर नजर रखे हुए है। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने वालों की लिस्ट तैयार की गई है। उसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी को धमकाने वालों पर नजर रखी जा रही है। उनकी जांच कर अगर किसी के पास अवैध हथियार बरामद हुआ तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और अगर लाइसेंसी हथियार है, और उसका भी दुर्पयोग हो रहा है, तो उस पर भी बनती कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें