नौजवानों के 'हैरतअंगेज' करतब देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। अपने कारनामे दिखाकर इन्होंने खूब वाहवाही लूटी और अब ये दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
पासिंग आउट परेड
हिमालयन बॉर्डर पर 18,750 फुट की ऊंचाई पर शून्य से भी कम माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करने और 44 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 547 जीडी कॉडर के प्रशिक्षणार्थी पॉसिंग आउट परेड में शामिल हुए। आईटीबीपी, भानू स्थित प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र (बीटीसी) में हुए दीक्षांत व शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर परेड का नेतृत्व सिपाही महेन्द्र सिंह और जीडी सिपाही सुरेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
3 of 6
पासिंग आउट परेड
इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पचनंदा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक हुए। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी राजेश कुमार ने अधिकारियों से परिचय करवाने के बाद केन्द्र के बारे में जानकारी दी। पास आउट 547 जीडी प्रशिक्षणार्थियों को 44 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग में उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर किसी भी हालात में देश की रक्षा में तैनात रहने के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया गया।
4 of 6
पासिंग आउट परेड
कड़ी ट्रेनिंग के बाद आईटीबीपी के जवानों को विषम परिस्थितियों में भी चुनौतियों का सामना करते हुए देश की रक्षा में मुस्तैद रहने का अवसर मिला है। बैच में सर्वाधिक 255 उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के 138, राजस्थान के 9, जम्मू कश्मीर से 39, आंध्र प्रदेश से 17, तमिलनाडु से 29, पश्चिम बंगाल से 56, हरियाणा से एक जबकि केरल से तीन प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि आरके पचनंदा ने कहा कि आईटीबीपी जैसे उत्कृष्ट बल में आप सभी को सेवा का मौका मिला है।
विज्ञापन
5 of 6
पासिंग आउट परेड
उन्होंने बताया कि हिमालयन बॉर्डर पर 18,750 फुट की ऊंचाई पर शून्य से भी 45 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर काम करने वाला यह बल बेहद अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि यह बल देश के अंदर और विदेश में भी अपनी जिम्मेवारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करने में सक्षम है। चाहे कोई भी चुनौति क्यों न हो, सभी को अपने कौशल के जरिये देश और बल की शान में इजाफा करना है।
परेड के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावकों सहित आईटीबीपी के आईजी अरविंद कुमार, आईजी नवीन अरोड़ा, आईटीबीपी के पूर्व डीजी सहित अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जीडी ललित भंडारी को शारीरिक प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ, ड्रिल में जीडी सुरेन्द्र सिंह, वेपन में जीडी निरंजन, जीडी अर्पण कुमार को फायरिंग, जीडी जेनिस वी को स्पोर्ट्स, जीडी राहुल को बेस्ट ऑलराउंडर के खिताब से नवाजा गया।