7 फेरे लिए दो महीने भी नहीं हुए थे कि लड़की पर कहर टूट पड़ा। भगवान ये दिन किसी को भी न दिखाए, रो-रोकर वो सब यही कहती रही। कहानी रुलाने वाली।
विज्ञापन
2 of 7
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
मामला पंजाब के फाजिल्का का है। जम्मू -कश्मीर के पुंछ जिले में बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात तैनात 49 आरआर सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को सेना के अधिकारियों द्वारा कुलवंत सिंह की मौत के बारे में परिवार को समाचार दिया गया, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। पता चला कि कुलवंत सिंह की शादी 4 फरवरी को दलजीत कौर के साथ हुई थी और वह चार मार्च को लौटा था।
विज्ञापन
3 of 7
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
कुलवंत सिंह फाजिल्का के मलोट रोड स्थित गांव ढाणी खरास वाली का निवासी था। वह 2010 में भारतीय सैना में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था और अब उसकी डयूटी जम्मू-कश्मीर में थी। कुलवंत के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह उसके बेटे को जम्मू-कश्मीर से फौज के अधिकारियों का फोन आया कि उसके बेटे को गोली लगी है। खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई।
4 of 7
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
गुरदीप सिंह ने बताया कि फोन आने के बाद में उन्होंने उसी नंबर पर वापिस फोन किया तो पता चला कि गोली लगने के बाद कुलवंत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुलवंत के भाई मलकीत सिंह ने बताया कि जब उसे सुबह फौजी अधिकारियों का फोन आया तो उसने पूछा था कि उसके भाई की किस हालत में मौत हुई है तो फौजी अधिकारियों ने उसे कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
5 of 7
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
वहीं कुलवंत की मौत की खबर से उसके परिवार वालों पर कहर टूट पड़ा। कुलवंत सिंह की पत्नी दलजिंद्र कौर के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं सूखी है कि पति छोड़कर चला गया। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। कुलवंत के पिता की आंखों में जहां एक ओर अपने जवान बेटे की मौत का दुख नजर आ रहा था, वहीं उनका कहना है कि बेटा देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ है और उन्हें उस पर गर्व है।
विज्ञापन
6 of 7
सिख रेजिमेंट के जवान कुलवंत सिंह की मौत
कुलवंत सिंह के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं, जिसमें कुलवंत सिंह छोटा हैं। कुलवंत सिंह का बड़ा भाई पिता के साथ ही मजदूरी करता है जबकि कुलवंत सिंह वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हो गया था। पिछले चार महीने में घर में दो विवाह होने की खुशियों के बाद शुक्रवार को मातम का माहौल था। कुलवंत की माता कौशल्या बाई का रो रो कर बुरा हाल था।
सेना अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार सुबह रेजिमेंट के जवानों को गोली की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कुलवंत के पेट में गोली लगी हुई थी और वह जमीन पर गिरा था। उसे सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराने के बाद अधिकारियों को सौंप दिया। एसडीपीओ मेंढर शाहीद नईम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।