देश के सबसे कम उम्र के स्मगलर से मिलिए। इसके कारनामे इतने खतरनाक हैं कि पुलिस अफसर सकते में हैं। विभाग में सनसनी फैली हुई है कि वो ऐसे कांड कर सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
firing in marriage
सबसे कम उम्र के तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ सम्मी उर्फ जीता ने फिरोजपुर के गांव दरवेसेके में पुलिस के एक मुखबिर पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हमले में गंभीर रूप से जख्मी मुखबिर की पहचान गांव के ही संदीप के रूप में हुई है। पिछले 19 मई को उसी की सूचना पर पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी में शामिल तस्करों द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल फोन के पाकिस्तान सिम व अन्य सामान बरामद किए थे।
विज्ञापन
3 of 6
drugs smuggler
संदीप पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तस्कर जोगिंदर सिंह समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है और पंजाब के तमाम जिलों में उसके खिलाफ तस्करी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फाजिल्का में भी उसके खिलाफ हेरोइन तस्करी का केस दर्ज है। पुलिस का दावा है कि उसकी उम्र केवल 14 साल है। संदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी किलचे ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं।
4 of 6
drugs smuggler
संदीप ने बयान में कहा है कि आरोपी जोगिंदर सिंह पुत्र लाल सिंह व काली पुत्र गब्बर सिंह को शक था कि संदीप ने पुलिस से मुखबिरी कर 19 मई को उन्हें पाक सिम कार्ड व अन्य सामान के साथ पकड़वाया था। इसी बात की रंजिश के चलते गांव दरवेसेके में जोगिंदर सिंह व काली ने फायरिंग की। घायल संदीप को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
drugs smuggler
- फोटो : डेमो फोटो
थाना सदर पुलिस ने संदीप के बयान पर जोगिंदर सिंह पुत्र लाल सिंह, कौशाल्य बाई पत्नी लाल सिंह, लाल सिंह, काली पुत्र गब्बर सिंह, गब्बर सिंह पुत्र चानन सिंह व गुरमेज सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी किलचे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जोगिंदर के पाक तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं। जोगिंदर सिंह पर फाजिल्का में लगभग 25 किलो हेरोइन तस्करी के आरोप में मामला भी दर्ज है।
इसके अलावा फिरोजपुर पुलिस ने 19 मई को गांव किलचे के पास ट्रैक्टर पर सवार सोनू पुत्र लाल सिंह को 75 ग्राम हेरोइन, तीन पाकिस्तानी मोबाइल सिम कार्ड, सात कारतूस, चीन में बनी पिस्टल व 27 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा था। उस समय जोगिंदर सिंह पुत्र लाल सिंह ट्रैक्टर से छलांग लगाकर भाग गया था। पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर उसके घर से साढ़े सोलह लाख रुपये और बरामद किए थे। तब से जोगिंदर सिंह भगोड़ा है।