फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का रोबोटः ये कर लेता है वो सब काम, जो इंसान के भी बस के नहीं

Tue, 24 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
भारत का 'मानव' रोबोट
देखिए देश का पहला ऐसा चलता-फिरता 'मानव' रोबोट, जो वे सभी काम कर लेता है, जिन्हें कर पाना कई बार इंसान के बस में नहीं होता। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भारत का 'मानव' रोबोट
एनआईटी कुरुक्षेत्रत्र के जुबली हॉल में जब- हो लाल मेरी पत रखियो बला झूले लालण, सिंदड़ी दा सेवण दा सखी शाह बाज कलंदर, अली दम दम दे अंदर... की स्वर लहरियां संगीतबद्ध होकर गूंजी तो 'मानव' रोबोट ने डांस का ऐसा धमाल मचाया कि दर्शक देखते रह गए। मानव की ऐसी कई विशेषताएं हैं जो उसे देश के सबसे खास रोबोट की श्रेणी में अव्वल नंबर पर खड़ा किए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
भारत का पहला 3डी ह्यूमनॉयड रोबोट
इस 'मानव' रोबोट का वजन दो किलोग्राम है, जबकि उसका कद ढाई फुट है। इसकी दोनों आंखों में कैमरे लगे हैं। इस रोबोट को तैयार करने में डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं। सेंसर के जरिये गीत संगीत को समझकर मानव डांस के वो सभी स्टेप करता है, जैसे एक इंसान करता है। इसे बनाने में काम आने वाली सभी चीजें भारत की ही हैं। दो दिन से मानव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। उस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है।

4 of 7
भारत का पहला 3डी ह्यूमनॉयड रोबोट
इस रोबोट को तैयार करने वाली टीम के सदस्य दिल्ली वासी इंजीनियर दिवाकर, राहुल सिंह, गुरदयाल सिंह, रितेश सचदेवा और बिहार के मोतीहारी निवासी स्वतंत्र सिंह कहना है कि मानव खालिस भारतीय है। राहुल सिंह के मुताबिक मानव का नया वर्जन जल्द तैयार करने की योजना है। मानव के कद और क्षमताओं में विस्तार करने के लिए दो साल का वक्त लगेगा। इसका निर्माण करने वाली टीम की मानें तो उनका लक्ष्य मानव में ऐसी खूबियां डालने की है, जिसके दम पर वो इंसान की तरह सोचेगा।
विज्ञापन

5 of 7
भारत का पहला 3डी ह्यूमनॉयड रोबोट
राहुल सिंह का कहना है कि यदि किसी इंसान को गर्मी लगती है और उसकी ठंडा पानी पीने या एयर कंडीशनर चलाने की इच्छा है तो यह रोबोट पानी लाकर देगा और एसी का स्विच ऑन करेगा। मानव का नया वर्जन मोस्ट एडवांस रोबोट के रुप में जल्द देश के सामने होगा। इसकी ब्रेन कलोनिंग पर रिसर्च जारी है। भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. चिंदबरम और ब्रह्मोस के चीफ कंट्रोलर एवं ब्रह्मोस एरोस्पेस सीईओ और एमडी सुधीर मिश्रा इस रोबोट के इतना मुरीद हुए कि उन्होंने मानव की डांस परफॉर्मेंस को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
भारत का पहला 3डी ह्यूमनॉयड रोबोट
डॉ. चिंदबरम और मिश्रा ने इस रोबोट तैयार करने वाली टीम की सराहना भी की। वहीं राहुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना या अन्य किसी कारणवश जो लोग अपना हाथ गंवा चुके हैं और प्लास्टिक के दूसरे तरह के कृत्रिम अंग लगवा रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर यह है कि मानव को तैयार करने वाली पूरी टीम ऐेसे बायोनिक आर्म तैयार कर रही है, जिसकी पकड़ और काम करने की क्षमता असली हाथ की तरह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत का पहला 3डी ह्यूमनॉयड रोबोट
राहुल सिंह ने बताया कि विदेशों में इस तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन बहुत अधिक महंगा, यानि लाखों रुपये कीमत होने की वजह से भारत में इसकी डिमांड नहीं है, जबकि उनकी टीम सिर्फ 15 हजार रुपये में ऐसा हाथ तैयार कर भारत की मार्केट में लांच करेगी।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें