फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर बोर्ड का ताजा बयान

Fri, 15 May 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
1 of 7
भारत-पाक क्रिकेट बहाली के मसले पर बीसीसीआई का ताजा बयान सामने आया। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम इंडिया का पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान में खेलना फिलहाल तय नहीं है।
विज्ञापन

देखिए, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर बोर्ड का ताजा बयान

2 of 7
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने भारत-पाक क्रिकेट बहाली के मसले पर स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान के वर्तमान हालात को देखते हुए भारतीय टीम का पाकिस्तान में खेलना संभव नहीं है।
विज्ञापन

देखिए, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर बोर्ड का ताजा बयान

3 of 7
वीरवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में जोनल टीम के ट्रेनीज से विशेष तौर पर मिलने आए अनुराग ने कहा कि पीसीबी के चेयरमैन ने हाल ही में भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच सीरीज करवाए जाने के बारे में बातचीत की थी। सीरीज करवाए जाने को लेकर बातचीत का दौर जारी है, लेकिन अभी यह तय नहीं कि सीरीज किस जगह करवाई जाएगी।

देखिए, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर बोर्ड का ताजा बयान

4 of 7
ठाकुर ने कहा कि आईपीएल से क्रिकेट को विस्तार मिला है। कम समय में आईपीएल ने लोकप्रियता हासिल की है। इसमें दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ हमारे घरेलू खिलाड़ियों को खेलने का अनुभव मिल रहा है।
विज्ञापन

देखिए, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर बोर्ड का ताजा बयान

5 of 7
अनुराग ठाकुर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट के विकास की योजना के तहत बोर्ड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ भी टाईअप किया है। इसके साथ ही बोर्ड अफगानिस्तान के क्रिकेट में भी विकास करेगा। इस दिशा में भारत में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए एक सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

देखिए, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर बोर्ड का ताजा बयान

6 of 7
अनुराग ठाकुर का यह भी कहना था कि देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, भविष्य में इसमें और अधिक निखार आएगा। क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआई सचिव ने जोनल प्रोग्राम के तहत चुने गए 15 खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं दिलाने की भी बात कही। ये सभी खिलाड़ी नॉर्थ जोन के राज्यों से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर बोर्ड का ताजा बयान

7 of 7
ठाकुर के मुताबिक हर जोन के चुने गए खिलाड़ियों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें