इस कपड़ा व्यापारी के घर से नए-पुराने नोटों का करोड़ों का बड़ा जखीरा मिला, 70 लाख के तो गुलाबी नोट थे। देखिए
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
मामला चंडीगढ़ का है, प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने यहां के प्रमुख कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के सेक्टर 22 बी स्थित घर पर रेड कर वहां से 2 करोड़ 19 लाख 35 हजार 5 सौ रुपये का काला धन पकड़ा है। ईडी की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में महाजन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि मंगलवार देर रात ईडी की तरफ से इंदरपाल महाजन (58) के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महाजन की सेक्टर 20 व 30 में महाजन क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान है। ईडी ने इंदरपाल महाजन के पास से 2.19 करोड़ में से 69,35,500 नई करेंसी के नोट बरामद हुए है। बाकी 1.5 करोड़ रुपये पुरानी करेंसी के 1000 और 500 के नोट हैं।
4 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे ईडी के चंडीगढ़ जोन के डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम सिंह की अगुवाई में टीम कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के सेक्टर 22 स्थित मकान नंबर 1434 पहुंची थी। ईडी की कार्रवाई देर रात 2 बजे तक चलती रही। इंदरपाल ने सारा पैसा एक बैग में भर कर अलमारी में छिपा रखा था।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद ईडी ने लोकल पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाते ही मौके पर एसपी सिटी नवदीप बराड़ पहुंचे। साथ ही थाना पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर 17 थाने ले आई। पुलिस ने पहले क्रिमिनल केस पुलिस ने दर्ज किया है बुधवार दोपहर पुलिस ने इंदरपाल को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने इंदरपाल को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसकेबाद एक दो दिनों में ईडी भी व्यापारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत अलग से केस दर्ज करेगी।
एक ही सीरीज के नोट
सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पास जो नये नोटों की करेंसी बरामद हुई है वह एक ही सीरीज की है। इससे साफ है कि सारा पैसा एक ही बैंक से निकाला गया है। आरोपी के पास से जब्त की गई नई करेंसी में 7 लाख रुपये के 2000 रुपये की नई करेंसी के नोट हैं। वे एक ही सीरीज के नोट है। 100- 100 के नोट करीब 50 लाख रुपये के हैं। वे भी एक ही सीरीज के नोट है। बाकी के नये पांच सौ रुपये के नोट हैं। ईडी अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने किस बैंक कर्मी के साथ मिलकर ये सारे पैसे बदलवाए हैं।