वक्ताओं ने विद्यार्थियों से न सिर्फ खुद मतदान में हिस्सा लेने का आहवान किया, बल्कि उन्हें अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों से भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जाना मतदान का महत्व
2 of 6
वक्ताओं ने कहा कि जो युवा पहली बार मतदान करने जाएंगे उन्हें इस उत्साह का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। हर विद्यार्थी को यह संकल्प लेना होगा कि वह अपने परिवार के साथ मतदान करने जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जाना मतदान का महत्व
3 of 6
चंडीगढ़ प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से स्पेशल कैंप भी लगाया गया। इस कैंप में उन छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे, जिन्होंने अभी तक अपने वोट नहीं बनवाए थे।
विद्यार्थियों ने जाना मतदान का महत्व
4 of 6
युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कालेज के मल्टीमीडिया हॉल में सेमिनार में एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ, पीयू के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार, कालेज की प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत कौर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जाना मतदान का महत्व
5 of 6
कालेज ने छात्र-छात्राओं को मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए कालेज अंबैसडर भी नियुक्त किए हैं जो सभी छात्रों को मतदान के महत्व और उन्हें अपने वोट बनवाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।
सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘मतदान का महत्व’ विषय पर सेमिनार में अच्छी खासी संख्या मेँ विद्यार्थी पहुंचे।