चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के स्टूडेंट्स ने आईएससी (12वीं) के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। तस्वीरों में देखिए ट्राइसिटी के आईसीएससी टॉपर्स की एक झलक।
विज्ञापन
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
2 of 11
रिजल्ट में सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा इशिता अग्रवाल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) में 97 फीसदी अंकों के साथ ट्राइसिटी की ओवरऑल टॉपर बनीं। इशिता ने कामर्स में यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
3 of 11
ट्राइसिटी के अन्य स्कूलों में भी 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा। आर्ट्स में सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड की छात्रा श्रीयम महाजन ने 94.75 फीसदी अंकों के साथ आर्ट्स संकाय में टॉप किया।
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
4 of 11
सेक्टर-44 सेंट जेवियर्स स्कूल की अर्चना नेगी मेडिकल संकाय में 89.5 फीसदी अंकों के साथ स्कूल और ट्राइसिटी टॉपर बनी, जबकि मोहाली स्थित वाईपीएस की छात्रा काजल शर्मा ने नॉन मेडिकल में 96 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
5 of 11
ट्राइसिटी के तीन स्कूलों में 12वीं के विभिन्न संकायों के करीब 200 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। सेंट जेवियर्स स्कूल के वाइस प्रिंसिपल नरेश हांडा ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट काफी बेहतर रहा है।
विज्ञापन
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
6 of 11
पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित लिटल फ्लावर्स स्कूल ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। स्कूल के विवेक जांगड़ा ने 97.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल और ट्राइसिटी में पहला, दीपइंद्र ने 97.4 फीसदी अंक के साथ दूसरा और आशिमा (97.2) ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
7 of 11
सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल के सनबीर सिंह चावला ने भी तीसरा स्थान हासिल किया है। ट्राइसिटी के 8 स्कूलों से करीब 2 हजार स्टूडेंट्स ने 10वीं आईसीएसई की परीक्षा दी थी।
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
8 of 11
सेक्टर-33 स्थित टेंडर हार्ट स्कूल में अंशुल राणा ने 96 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की रेहा वर्मा ने 95.8 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया।
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
9 of 11
स्ट्राबेरी स्कूल सेक्टर-26 की श्रीयम महाजन 94.75 प्रतिशत अंक लेकर 12वीं कक्षा में आर्ट्स में ट्राइसिटी की टॉपर बनी। उनके पिता रिटायर्ड आर्मी अफसर हैं और मां हाउस वाइफ है। श्रीयम ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती है।
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
10 of 11
12वीं में मेडिकल में 89.5 प्रतिशत लेकर अर्चना नेगी ट्राइसिटी में टॉपर हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल 44 की इस छात्रा के पिता धर्मशाला में प्रोफेसर हैं और मां हाउस वाइफ है। अर्चना का सपना आईएएस अफसर बनने का है।
देखिए, ये हैं ट्राइसिटी में ICSE रिजल्ट के टॉपर स्टूडेंट्स
11 of 11
जब मेरा दिल करता था, तभी मैं पढ़ती थी। कभी पांच-पांच घंटे की लंबी सिटिंग नहीं की। लेकिन जब पढ़ती थी तो पूरे मन से पढ़ती थी। इससे ही मुझे परीक्षा में सफलता मिली है। यह कहना है आईएससी की 12वीं कक्षा की ह्यमेनिटीज ग्रुप में 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में टॉप करने वाली रवनीत कौर संधू का है।