फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद का असरः ATM के बाहर कतारों में लगे हैं लोग, देखिए हाल

Mon, 14 Nov 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी भीड़
नोटबंदी के बीच गुरुपर्व की छुट्टी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके चलते बैंक बंद है और लोग एटीएम के बाहर कतारों में लगे हैं। तस्वीरों में देखिए हाल।
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम के बाहर लाइन में लगे लोग
सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का आज प्रकाशोत्सव है, लेकिन लोगों को इसे मनाने से ज्यादा एटीएम से पैसे निकालने की चिंता है। सवेरे आंख खुलते ही लोग एटीएम के बाहर आकर खड़े हो गए। लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम पर कतार
हालात ये हैं कि लोगों का खाना-पीना भी एटीएम के बाहर ही हो रहा है। कई लोग तो रात से ही लाइन में लगे हैं। लोगों का कहना है कि बैंक बंद हैं, इसलिए वे वहां नोट बदलवा नहीं पाएंगे। एटीएम से पैसे निकल जाए तो बेहतर है, पता नहीं कब कहां जरूरत पड़ जाए।

4 of 5
एटीएम के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, लोगों का कहना है कि सरकार ने एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ाकर और टेंशन दे दी है। दो हजार का नोट निकल आया तो क्या करेंगे। सामान खरीदने में फिर दिक्कत होगी, क्योंकि दुकानदार के पास वापिस देने को खुले पैसे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम के बाहर लगी भारी भीड़
लोगों का कहना है कि नोटबंदी के कारण जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है। लोग दुकानों पर नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि एटीएम के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है। महिलाओं के लिए घर के कामकाज मुश्किल हो गए हैं। दूध-सब्जी की टेंशन भी लोगों को सताने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें