सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह और सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 5 व 6 जनवरी को संचालित होने वाली एचटेट-2018 की लेवल वन, टू व थ्री की परीक्षा के लिए 22 जिलों के साथ-साथ तीन उपमंडल महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और हांसी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि राजस्थान, दिल्ली आदि पड़ोसी राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को दूर न जाना पड़े।
परीक्षा में तीन लाख 76 हजार 335 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि 2877 आवेदकों के एडमिट कार्ड अपलोड नहीं किए गए हैं। इन आवेदनों में मिलान नहीं हो पाया है, इसके लिए फिर से फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड कर बोर्ड मुख्यालय से कमांड मिलने के बाद ही ये उम्मीदवार परीक्षा दे पाएंगे। 77 उम्मीदवारों ने दो-दो आवेदन कर दिए, जिनमें से 42 उम्मीदवारों ने एक आवेदन रद्द करा दिया, 39 आवेदन बोर्ड ने रद्द कर दिए।