फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

Wed, 07 Oct 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 9
स्टेशन पर आज उस समय भगदड़ मच गई, जब यात्रियों से खचाखच भरी पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई और बोगी धू-धू कर जल उठी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

2 of 9
घटना लुधियाना रेलवे स्टेशन पर घटी। आग लगने से स्टेशन पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। स्टेशन अधिकारियों ने आनन-फानन में अलर्ट जारी कराया।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

3 of 9
हुआ यूं कि यात्रियों से खचाखच भरी शहीद एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर रूकी। सामान लोड किया जा रहा था कि अचानक धमाका हो गया और आखिरी बोगी धू-धू कर जल उठी।

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

4 of 9
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देखकर लोगों और अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन और स्टेशन को खाली करा दिया गया।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

5 of 9
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इतनी देर में पूरी ट्रेन और स्टेशन को खाली करा दिया गया। ऐसे में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

6 of 9
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस, फायर बिग्रेड कर्मी और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। करीब 6 लाख के सामान का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

7 of 9
पैसेंजर ट्रेन की सामान लादने वाली बोगी में लगी आग में खाक हुआ सामान।

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

8 of 9
शहीद एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन में लगी आग बुझाने का प्रयास करते हुए लोग और फायर कर्मी।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में आग, बाल-बाल बचे हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

9 of 9
शहीद एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन में लगी आग बुझाने का प्रयास करते हुए लोग और फायर कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें